Home KORBA अपनी ही संपत्ति की रक्षा नहीं कर रहा नगर निगम.फलोद्यान को अड्डा...

अपनी ही संपत्ति की रक्षा नहीं कर रहा नगर निगम.फलोद्यान को अड्डा बनाया नशेड़ियों ने

0
53

acn18.com कोरबा / ऐसा लगता है कि कोरबा में नगर निगम को अपनी संपत्ति की रक्षा करने में रुचि नही है। शायद इसलिए उसने फलोद्यान उद्यान को अपने हाल पर छोड़ दिया है। निगम की बेरुखी का लाभ लेते हुए नशेड़ियों ने इस उद्यान को अपना सुरक्षित अड्डा बना लिया है।इसकी निशानियां आसपास में मौजूद है।

vlcsnap 2024 05 03 16h50m53s022

नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से कोसाबादी जोन के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहा के पास नगर निगम के द्वारा बीते वर्षों में फलोद्यान विकसित किया गया। कुछ समय तक यहां फल देखे गए लेकिन अब केवल कुछ ही संख्या में पेड़ बाकी रह गए हैं और धीरे धीरे आसपास के क्षेत्र में अवैध कब्जा बढ़ता जा रहा है। नागरिक बताते हैं कि यह जगह कुल मिलाकर अवैध कार्यक्रम को समर्पित हो गई है और इस तरफ किसी प्रकार का उन्मूलन नहीं किया जा रहा है ।

एक नागरिक ने बताया कि सही मायने में और फलोद्यान जैसा कुछ यहां पर है नहीं और यह गंजेदियों की सबसे अच्छी जगह है। नगर निगम चाहे तो इस जगह का सदुपयोग करते हुए यहां पर शॉपिंग कंपलेक्स बन सकता है लेकिन वह संपत्ति की रक्षा करने को लेकर गंभीर नहीं है।

कोरबा में विभिन्न स्थानों पर नगर निगम के द्वारा बनाए गए शॉपिंग कंपलेक्स आमदनी का सबसे बड़ा माध्यम बने हुए हैं और इसके जरिए नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने और कर्मचारियों को वेतन देने में आसानी हो रही है। लगातार इस प्रकार के प्रोजेक्ट की मांग क्षेत्र में हो रही है। इन सबके बावजूद फलोद्यान इलाके में जमीन पर हो रहे अवैध कब्जा की रोकथाम करने के मामले में नगर निगम उदासीन क्यों है , यह समझ से परे हैं।