
रीवा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां रिश्तों का खून हुआ और इंसानियत शर्मसार हो गई।
रीवा के सगरा थाना क्षेत्र में एक नशे के आदी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी वो भी अपनी 9 साल की मासूम बेटी के सामने। मृतका शिखा मिश्रा पर उसके पति दीपक मिश्रा ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया। गले और पेट पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पति के किसी दूसरी महिला से संबंध को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात आरोपी नशे में था और अपने साथ पहले से चाकू लेकर आया था जिससे साफ है कि ये हमला अचानक नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश हो सकती है। सबसे दर्दनाक पहलू ये है कि इस पूरी वारदात की गवाह बनी उनकी 9 साल की बेटी, जिसने डर के बीच अपने ननिहाल को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। सवाल ये है कि आखिर कब रिश्तों में बढ़ती हिंसा पर लगाम लगेगी?




