spot_img

रायपुर में जर्मन शेफर्ड खरीदने मां को मार डाला:200 रुपए देने से मना किया तो हथौड़ी से सिर फोड़ा; पत्नी पर भी हमला

Must Read

Acn18.com रायपुर / रायपुर में कुत्ता (जर्मन शेफर्ड) खरीदने के लिए एक सनकी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी है। बेटे ने अपनी मां से 200 रुपए मांगे। जब उसने मना किया तो उसने हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में मां की मौत हो गई। आरोपी की पत्नी ने बीच बचाव किया तो उस पर भी हमला कर दिया। फिलहाल पत्नी का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर का है।

- Advertisement -

उरला थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार सुबह की है। आरोपी प्रदीप देवांगन (45) ई रिक्शा चलाता है। उसने घर में जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए अपनी मां से 200 रुपए मांगे।

बुजुर्ग मां गणेशी देवांगन (70) ने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात से आरोपी भड़क गया। उसने पास ही पड़े हथौड़ी से मां के सिर पर तीन से चार बार ताबड़तोड़ वार कर दिया। हथौड़ी सिर में लगते ही बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई।

घर की फर्श पर भी पूरी तरह खून फैल गया।
घर की फर्श पर भी पूरी तरह खून फैल गया।
इसी कमरे में वारदात हुई।
इसी कमरे में वारदात हुई।

घर भर खून फैला, पत्नी पर भी हमला

बुजुर्ग महिला पर जब हमला हुआ तो वह बिस्तर पर थी। वारदात से बिस्तर खून से सन गया। इसके अलावा घर की फर्श पर भी पूरी तरह खून फैल गया। हमले के बाद जब बुजुर्ग महिला चीखने लगी तो आरोपी की पत्नी रामेश्वरी देवांगन कमरे के भीतर आई। आरोपी ने गुस्से में अपनी पत्नी पर भी हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पत्नी का प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है।
पत्नी का प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है।

15 साल के बेटे ने पड़ोसियों को बताया

आरोपी प्रदीप देवांगन के 3 बच्चें है। जिसमें एक 15 साल का लड़का, एक 13 साल की लड़की और एक 8 साल का लड़का है। वारदात के दौरान बड़े बेटे ने आस पड़ोस के लोगों को जाकर पूरी घटना बताई। जिसके बाद पड़ोसी घर के भीतर पहुंचे तो बुजुर्ग महिला की लाश और पत्नी जख्मी हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई।

बुजुर्ग महिला पर जब हमला हुआ तो वह बिस्तर पर थी। वारदात से बिस्तर खून से सन गया।
बुजुर्ग महिला पर जब हमला हुआ तो वह बिस्तर पर थी। वारदात से बिस्तर खून से सन गया।
घटना के बाद पड़ोसियों की भीड़ जुट गई।
घटना के बाद पड़ोसियों की भीड़ जुट गई।

800 में जर्मन शेफर्ड घर लाना चाहता था

पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपी जर्मन शेफर्ड कुत्ते को पालने के लिए घर लाना चाहता था। कुत्ते की कीमत करीब 800 रुपए थी। आरोपी ने 600 रुपए जमा कर लिए थे। उसे 200 रुपए की जरूरत थी। इसी पैसों को लेकर उसने मां का मर्डर कर दिया।

मां की हत्या करने और पत्नी पर हमला करने के बाद आरोपी पति फरार है।
मां की हत्या करने और पत्नी पर हमला करने के बाद आरोपी पति फरार है।

 

इस मामले को लेकर ASP लखन पटले ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है। पुलिस टीम आरोपी की खोजबीन में जुटी है। आरोपी की पत्नी की हालत सामान्य है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

युवती ने ना जाने क्यों लगा ली फांसी ?

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

विधायक के लेटर पैड का दुरुपयोग डीएमएफ से 20 लाख के कार्यों की मंजूरी विधायक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा खत

Acn18.comकोरबा/ कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया के लेटर पैड का दुरुपयोग कर...

More Articles Like This

- Advertisement -