spot_img

बेटी को बचाने जंगली सुअर से भिड़ गई मां : आधे घंटे तक चले संघर्ष में महिला और सुअर की मौत,पुत्री गंभीर रुप से हुई घायल

Must Read

acn18.com कोरबा/ कोरबा में पसान थानांतर्गत ग्राम तेलियामार में अपनी पुत्री को बचाने के लिए एक मां जंगली सुअर के साथ भिड़ गए। करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच चले संघर्ष में महिला और सुअर दोनो की मौत हो गई। मृतका दुवशिया बाई अपने 11 वर्षीय बेटी रिंकी के साथ पास के ही खेत में काम करने गई हुई थी। काम करने के दौरान जंगली सुअर ने दोनों पर हमला कर दिया। अपनी बेटी को बचाने के लिए दुवसिया ने जान की भी परवाह नहीं की और सुअर की जान लेने के साथ ही खुद भी मौत के आगोश में समा गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और वन अमला भी मौके पर पहुंच गया। फिलहाल पुलिस और वन विभाग दोनों के द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

‘नई कांग्रेस का हो रहा आगाज’, मल्लिकार्जुन खरगे बोले- 138 साल के पार्टी इतिहास में हुए 85 महाधिवेशन

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रायपुर पुलिस द्वारा एक दिवसीय सेमीनार का किया गया आयोजन

आज दिनांक 17.05.2024 को पातायात मुख्यालय के सभागार में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं...

More Articles Like This

- Advertisement -