spot_img

व्रत-त्योहार और शुभ मुहूर्त वाला महीना:फरवरी में माघ और फागुन दोनों, खरीदारी और नई शुरुआत के लिए शुभ रहेंगे 14 दिन

Must Read

फरवरी में 9 दिन व्रत- त्योहार वाले रहेंगे। इस महीने हर दूसरे या तीसरे दिन कोई तीज-त्योहार, व्रत, पर्व या शुभ मुहूर्त रहेगा। फरवरी के शुरुआती पांच दिन माघ के रहेंगे। बाकी 23 दिन फाल्गुन महीने के रहेंगे। इस तरह दो हिंदी महीनों का संगम भी हो रहा है। 28 दिनों के महीने में खरीदारी और नई शुरुआत के लिए 14 शुभ मुहूर्त रहेंगे। इनमें सर्वार्थसिद्धि, त्रिपुष्कर और रवियोग के साथ ही रवि पुष्य नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है।

- Advertisement -

28 दिनों में 14 शुभ मुहूर्त
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक फरवरी में 7 सर्वार्थसिद्धि, 2 त्रिपुष्कर 5 रवियोग और एक दिन रविपुष्य नक्षत्र का संयोग बनेगा। इनमें प्रॉपर्टी और व्हीकल खरीदी-बिक्री के शुभ दिन भी शामिल हैं। इस महीने आ रहे शुभ योगों में खरीदारी और नए कामों की शुरुआत करने से सफलता मिलेगी।

फरवरी के तीज-त्योहार और पर्व
महीने के पहले ही दिन जया एकादशी और तिल द्वादशी का पुण्य फलदायी संयोग बन रहा है। इसके अगले दिन गुरु प्रदोष रहेगा। फिर रविवार को माघी पूर्णिमा के साथ ही माघ मास खत्म हो जाएगा। सोमवार से फाल्गुन महीना शुरू होगा। इसमें द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, कुंभ संक्रांति, विजया एकादशी, महाशिवरात्रि, सोमवती अमावस्या और भानु सप्तमी व्रत शामिल है। जिनमें श्रद्धालु व्रत रखकर विशेष पूजा-आराधना और स्नान-दान करेंगे।

फरवरी में माघ भी और फाल्गुन भी
खास बात ये है कि फरवरी में हिंदी कैलेंडर के मुताबिक 5 फरवरी तक माघ मास रहेगा। इस तिथि तक आने वाले तीज-त्योहार माघ माह की परंपरानुसार होंगे, जबकि 6 तारीख से फाल्गुन महीना शुरू हो जाएगा। इसके बाद के त्योहारों में तिल के बजाय मेवा और मिठाइयों का भोग लगेगा और मंदिरों में भगवान का श्रृंगार भी बदल जाएगा। इस महीने तीर्थ स्नान और अन्य परंपराओं में भी बदलाव होने लगेगा।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी आधा दर्जन लोग हुए घायल,राजनाद गांव निवासी हैं सभी घायल

Acn18. Com.होंडा कंपनी का प्रचार प्रसार करने आ रहे लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में...

More Articles Like This

- Advertisement -