spot_img

तवांग झड़प के बाद पहली बार नॉर्थ-ईस्ट पहुंचे मोदी:बोले- विकास में रोड़ा बनने वालों को रेड कार्ड दिखाया; अगरतला में रोड शो

Must Read

तवांग में भारत-चीन सेना के बीच झड़प के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्थ-ईस्ट में मेघालय और त्रिपुरा पहुंचे। वे रविवार को शिलॉन्ग में नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (NEC) के 50 साल पूरे होने पर गोल्डन जुबली कार्यक्रम में शामिल हुए। मोदी इस कार्यक्रम में मेघालय की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर पहुंचे। इसके बाद PM मोदी ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में रोड शो भी किया।

- Advertisement -

त्रिपुरा को पहला डेंटल कॉलेज मिला

अगरतला की सभा में PM मोदी को कलाकृति भेंट की गई।
अगरतला की सभा में PM मोदी को कलाकृति भेंट की गई।

अगरतला में जनसभा में मोदी ने कहा कि अगरतला की धरती से 2 लाख माताओं-बहनों को पक्के घर मिलने पर, लखपति बनने के लिए बधाई देता हूं। माणिक साहा सरकार राज्य में बहुत काम कर रही है। यहां हरेक को सर पर पक्की छत मिली है। इसलिए त्रिपुरा में हमें आशीर्वाद मिल रहा है। त्रिपुरा में डबल इंजन की सरकार है। इसके पहले नॉर्थ ईस्ट की चर्चा केवल चुनाव होने या हिंसा होने पर होती थी।

आज त्रिपुरा की चर्चा सफाई, विकास, गरीबों को घर मिलने और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हो रही है। त्रिपुरा छोटे राज्यों में सबसे स्वच्छ राज्य है। मैं त्रिपुरा के लोगों को स्वच्छता को आंदोलन बनाने के लिए बधाई देता हूं।5 साल में त्रिपुरा में बहुत तेजी से विकास हुआ। त्रिपुरा को आज पहला डेंटल कॉलेज मिला है।

हमारा फोकस सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर

अगरतला में जनसभा को संबोधित करते मोदी। उन्होंने कहा कि आज त्रिपुरा की चर्चा सफाई के लिए होती है। इसके पहले केवल चुनाव होने या हिंसा होने पर ही नॉर्थ ईस्ट की चर्चा होती थी।
अगरतला में जनसभा को संबोधित करते मोदी। उन्होंने कहा कि आज त्रिपुरा की चर्चा सफाई के लिए होती है। इसके पहले केवल चुनाव होने या हिंसा होने पर ही नॉर्थ ईस्ट की चर्चा होती थी।

PM मोदी ने कहा कि पिछले 8 साल में नॉर्थ ईस्ट सेक्टर में कई नेशनल हाईवे बने हैं। कई ग्रामीण इलाके सड़कों से भी जुड़े हुए हैं। हमारी डबल इंजन सरकार का फोकस फिजिकल, डिजिटल के साथ-साथ सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर है।

विकास में रुकावट बनी ताकतों को रेड कार्ड दिखाया
इसके पहले मेघालय के शिलॉन्ग में मोदी ने कहा- फुटबॉल में अगर कोई खिलाड़ी खेल भावना से नहीं खेलता है, तो उसे रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया जाता है। ऐसे ही पिछले 8 साल में हमने नॉर्थ-ईस्ट के विकास में रुकावट बनी ताकतों को रेड कार्ड दिखाया है।

हम भ्रष्टाचार, पक्षपात, भाई-भतीजावाद, हिंसा, नए प्रोजेक्ट को ठप करने और वोट बैंक की राजनीति को दूर करने के लिए ईमानदारी से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आप जानते हैं कि इन बीमारियों की जड़ें काफी गहरी होती हैं। इसलिए मिलकर इन्हें जड़ से उखाड़ना होगा।

‘देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नॉर्थ ईस्ट में’
PM ने कहा- हम कतर फीफा वर्ल्ड कप में आज के खेल को देख रहे हैं और मैदान पर विदेशी टीमों को देख रहे हैं, लेकिन मुझे देश के युवाओं पर भरोसा है। इसलिए मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह दिन दूर नहीं, जब हम भारत में भी इसी तरह का त्योहार मनाएंगे और तिरंगे का जयकारा लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि खेलों को लेकर केंद्र सरकार आज एक नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रही है। इसका लाभ नॉर्थ-ईस्ट के युवाओं को हुआ है। देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नॉर्थ-ईस्ट में है।

उन्होंने कहा- हमने केंद्र सरकार की प्राथमिकताएं बदलीं, उसका सकारात्मक असर पूरे देश में दिख रहा है। इस साल केंद्र सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 7 लाख करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। 8 साल पहले, यह 2 लाख करोड़ रुपए से भी कम था।

कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा-डिजिटल कनेक्टिविटी से सिर्फ बातचीत, संवाद ही बेहतर नहीं होता, बल्कि इससे टूरिज्म से लेकर टेक्नोलॉजी तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, हर क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ती हैं, अवसर बढ़ते हैं।

पिछली सरकारों की अप्रोच ‘डिवाइड’ और हमारी ‘डिवाइन’
पीएम ने कहा कि केंद्र की पिछली सरकारों की डिवाइड नॉर्थ-ईस्ट अप्रोच थी और हमारी अप्रोच डिवाइन है। पीएम ने कहा- हमारे लिए नॉर्थ-ईस्ट के बॉर्डर एरिया अंतिम मील नहीं मुख्य स्तंभ हैं। हम सीमा से लगे गांवों के विकास के लिए वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

पिछली सरकारें सोचती थीं कि अगर हम बॉर्डर एरिया का विकास करेंगे, तो दुश्मन देश को लाभ होगा, लेकिन हम बॉर्डर एरिया को मजबूत गढ़ बनाने जा रहे हैं। हम सीमावर्ती गांवों में बेहतर संपर्क, सड़कों आदि पर काम कर रहे हैं।

मेघालय CM बोले- मोदी के नेतृत्व में नॉर्थ-ईस्ट एक दिन बदलेगा
मेघालय CM कोनराड संगमा ने कहा- पहले हमारे राज्य में सिर्फ 500 करोड़ रुपए आवंटित होते थे, आज हमारे राज्य के लिए 1500 करोड़ आवंटित होते हैं। इसका लाभ हर गांव को मिल रहा है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नॉर्थ-ईस्ट एक दिन बदलेगा।

शाह बोले- PM बनने के बाद 50 से ज्यादा बार यहां आए मोदी
शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- हमने प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में NEC की बैठक संपन्न की है। प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल NEC के कार्यों की सराहना की है, बल्कि क्षेत्र के विकास का रोड मैप भी तैयार किया है। अब हर 15 दिन में एक मंत्री नॉर्थ-ईस्ट का दौरा करता है और नरेंद्र मोदी जी ने PM बनने के बाद 50 से ज्यादा बार इस क्षेत्र का दौरा किया है।

शाह ने कहा- पहले पूरा पूर्वोत्तर शटडाउन, हड़ताल, बम विस्फोट और गोलीबारी के लिए जाना जाता था। विभिन्न संगठनों के उग्रवादियों ने पूर्वोत्तर के लोगों को प्रभावित किया, स्थानीय पर्यटन और उद्योग भी नहीं बढ़ रहे थे।

8 वर्षों के भीतर उग्रवाद की घटनाओं में 74% की गिरावट देखी गई है। सुरक्षाकर्मियों पर हमलों की घटनाओं में 60% की कमी आई है। जहां तक ​​नागरिक मौतों का संबंध है, यह 89% कम हो गई है और लगभग 8,000 युवाओं ने आत्मसमर्पण किया है। यह पीएम नरेंद्र मोदी की एक बड़ी उपलब्धि है।

शाह बोले- मेघालय में AFSPA पूरी तरह से हटा लिया गया
गृह मंत्री ने कहा- आज, असम का 60% क्षेत्र AFSPA मुक्त है। मणिपुर के 6 जिलों के 15 पुलिस थानों की सीमा अब AFSPA मुक्त है। अरुणाचल प्रदेश का केवल एक जिला AFSPA में शामिल है। नगालैंड में इसे 7 जिलों से हटा लिया गया है और त्रिपुरा और मेघालय में AFSPA पूरी तरह से हटा लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। पूर्वोत्तर में शांति छाई हुई है। इससे पहले, AFSPA को निरस्त करने के लिए बहुत सारी मांगें की गई थीं। अब किसी को मांग करने की आवश्यकता नहीं है, दो कदम आगे रहकर सरकार AFSPA को निरस्त करने की पहल कर रही है।

कार्यक्रम में अमित शाह, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू समेत पूर्वोत्तर राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और सांसद भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में अमित शाह, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू समेत पूर्वोत्तर राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और सांसद भी शामिल हुए।

मेघालय के बाद त्रिपुरा पहुंचे PM
मेघालय के बाद PM त्रिपुरा पहुंचे, जहां रोड शो के बाद वे अगरतला में स्वामी विवेकानंद मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और 4,350 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम पूर्वोत्तर के लिए 6,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में आवास, सड़क, कृषि, दूरसंचार, IT, पर्यटन सहित कई क्षेत्र शामिल हैं।

BJP कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल
इसके बाद ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ या PMAY – शहरी और ग्रामीण – योजनाओं के तहत दो लाख से ज्यादा लाभार्थियों के लिए ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम शुरू करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे। भाजपा सूत्रों ने कहा कि वह त्रिपुरा में BJP कोर कमेटी की बैठक भी करेंगे।

त्रिपुरा और मेघालय में अगले दो महीनों में चुनाव
त्रिपुरा और मेघालय दोनों में अगले दो महीनों में चुनाव होने हैं और इसे भाजपा के लिए महत्वपूर्ण चुनाव के रूप में देखा जा रहा है। गुजरात में प्रचंड जीत के बाद भाजपा अपना ध्यान इन राज्यों पर केंद्रित कर रही है। सभी 8 पूर्वोत्तर राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री NEC समारोह में भाग ले रहे है, जिसे भाजपा एक अवसर मान रही है।

अवैध रूप से परिवहन करने पर ट्रैक्टर जब्त,मानिकपुर पुलिस ने कार्रवाई की, खनिज विभाग को सौंपा मामला

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तीन अपचारी बालक गिरफ्तार,अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

Acn18.com/जांजगीर जिले की अकलतरा पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों ही आरोपी अपचारी है,जो घूम...

More Articles Like This

- Advertisement -