spot_img

झारखंड में मॉडलिंग स्कूल संचालक पर रेप का आरोप:मॉडल बोली- तनवीर ने यश बनकर धोखा दिया, धर्म बदलने और शादी का दबाव डाला

Must Read

Acn18.com/बिहार के भागलपुर की रहने वाली एक मॉडल ने रांची के एक मॉडलिंग स्कूल के संचालक तनवीर अख्तर पर रेप का आरोप लगाया है। वह रांची के मॉडलिंग स्कूल में काम करती थी। उसने मुंबई के वर्सोवा थाने में मंगलवार को तनवीर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने तनवीर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है।

- Advertisement -

मॉडल ने आरोप लगाया है कि तनवीर ने यश नाम बताकर धोखा दिया। वह धर्म बदलकर शादी करना चाहता है और उसने मुंबई आकर जान लेने की कोशिश भी की। मॉडल ने कहा कि झारखंड में बार- बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

मॉडल ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड किया है। इसमें उसने कहा, “मैं मर जाऊंगी, लेकिन अपना धर्म नहीं बदलूंगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मुझे इस हैवान से बचाएं। कल को वो क्या करेगा, मुझे नहीं पता। मैं हिंदू हूं, कभी मुस्लिम से शादी नहीं करूंगी।”

रांची पुलिस कर रही है केस की जांच

रांची के SSP किशोर कौशल ने कहा, “मॉडल ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में FIR दर्ज करवाई थी। जीरो पर FIR दर्ज की गई थी। मुंबई पुलिस ने इसे ट्रांसफर किया। यहां FIR दर्ज की गई है। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हम पीड़ित महिला के साथ संपर्क में हैं और सबूत इकट्ठा कर रहे हैं।”

मॉडल के तनवीर पर 3 आरोप

1. डेढ़ साल मानसिक परेशानी से गुजरी

मॉडल ने बताया, “एक्टिंग और मॉडलिंग का सपना लेकर यश मॉडल स्कूल में एडमिशन लिया था। सीखते- सीखते इसी जगह काम भी शुरू कर दिया। यहीं तनवीर से मुलाकात हुई। मैंने वहां डेढ़ साल काम किया इस दौरान कई तरह की मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ा।”

2. मेरी फोटो का गलत इस्तेमाल किया

मॉडल ने कहा, “मैं किसी तरह मुंबई आ गई। इसके बाद भी तनवीर मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। उसने मुझे यहां आकर मारने की भी कोशिश की है। मेरी फोटो का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। वह मुझसे शादी करना चाहता है, मेरा धर्म बदलना चाहता है। इससे पहले भी उसने ऐसी ही हरकत की थी। मैंने शिकायत की थी तो उसने कोर्ट में एफिडेविट में लिखकर दिया था कि वह आगे से ऐसी हरकत नहीं करेगा। मैंने उसके खिलाफ शिकायत वापस ले ली, लेकिन वह नहीं माना और लगातार मुझे तंग करता रहा।”

3. गंदे मैसेज भेजे, ब्लैकमेल करता रहा
उसने ने बताया, “तनवीर के परिवारवालों को भी इसकी जानकारी है। उसकी बहन शाजिया और पिता शादाब खान को जानकारी है। दोनों मुझसे कहते रहे कि तनवीर किसी भी तरह शादी कर लेगा। 23 मई को मेरा जन्मदिन था, उस दिन भी तनवीर ने मुझे ब्लैकमेल किया। गंदे मैसेज करता रहा। मेरे घरवालों को जान से मारने की धमकी दी।”

तनवीर ने कहा- पैसे मांग रही थी, अब लव जिहाद का सहारा ले रही
तनवीर ने आरोपों पर कहा, “उसने व्यापार में मेरा नुकसान किया है। मैंने पैसे मांगे तो अब मुझ पर आरोप लगा रही है। उसने मेरी न्यूड तस्वीर भी वायरल की है। मेरे पास 60 हजार का डाटा है, जो वह मुझसे चाहते हैं। वो लव जिहाद का सहारा ले रही है। मैं मुस्लिम हूं इसलिए मुझ पर इस तरह का आरोप लगाया जा रहा है। मेरा उनसे कोई संबंध नहीं है। उनके दोस्त सरबजोत सिंह, राहुल जैसे लोग इसमें शामिल हैं।”

क्या लव जिहाद का है मामला?
मॉडल का यह भी दावा है कि वह पहली लड़की नहीं है, जिसके साथ तनवीर खान ऐसा किया। इस मामले में मुंबई पुलिस ने बताया कि यह मामला झारखंड का था, इसलिए शिकायत मिलने के बाद FIR दर्ज कर झारखंड पुलिस के पास भेज दिया गया है। पुलिस को इस मामले में प्रथम दृष्टया लव जिहाद का मामला भी नजर आया है।

पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर तनवीर अख्तर के खिलाफ IPC की धारा 376, 376 (2), 376 (N), 328, 506, 504, और 323 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

भाजपा बोली- झारखंड में जिहादियों का मनोबल बढ़ता जा रहा
झारखंड भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने तनवीर की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद का एक और मामला, जिसके तार सीधे झारखंड से जुड़े हैं। तनवीर एक हिंदू लड़की को धर्म बदलकर शादी करने के लिए लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। उसकी एडिट की हुई तस्वीर पोस्ट कर रहा है।

लड़की सदमे में है। इसकी रक्षा करें। इस सरकार में जिहादियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। रांची के तनवीर ने यश बन कर एक मॉडल के साथ प्रेम जाल बुना और उसे धर्म परिवर्तन कर शादी की धमकी देने लगा। कृपया कार्रवाई कर नजीर पेश करें।”

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लोगों से 66 लीटर महुआ शराब जब्त,कोरबा आबकारी विभाग की कार्रवाई

Acn18.com/आबकारी विभाग की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धवईंपुर और ग्राम पोड़ी में अवैध महुआ शराब...

More Articles Like This

- Advertisement -