Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में आचार सहिंता खत्म, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना, नयी...

छत्तीसगढ़ में आचार सहिंता खत्म, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना, नयी घोषणाएं, पोस्टिंग, तबादले के खुले रास्ते

0
101

acn18.com रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के रिजल्ट जारी होते ही अब आचार संहिता खत्म हो गयी है। इस बाबत चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग के सचिव अजय वर्मा ने केंद्रीय कैबिनेट सेक्रेटरी, पांचो राज्यों के मुख्य सचिव, सीईओ को पत्र भेजकर आचार संहिता खत्म किये जाने की सूचना दे दी है।

मंगलवार से सभी 90 सदस्यों के निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही छत्तीसगढ़ में 54 दिनों से लागू चुनाव आचार संहिता समाप्त हो जायेगी। जिसके बाद सीईओ रीना कंगाले कल आयोग की इस आशय की सूचना और नव निर्वाचितों की नामावली राज्यपाल हरिचंदन को सौंपकर छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के गठन का आग्रह करेंगी। छत्तीसगढ़ में 9 अक्टूबर को आचार संहिता लागू की गई थी।

WhatsApp Image 2023 12 05 at 1.10.33 PM
error: Content is protected !!