Home KORBA विधायक के लेटर पैड का दुरुपयोग डीएमएफ से 20 लाख के कार्यों...

विधायक के लेटर पैड का दुरुपयोग डीएमएफ से 20 लाख के कार्यों की मंजूरी विधायक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा खत

0
106

Acn18.comकोरबा/ कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया के लेटर पैड का दुरुपयोग कर किसी ने 20 लाख रुपए की राशि डीएमएफ से स्वीकृत करा ली। इसकी जानकारी मिलने पर फूल सिंह राठिया ने अपने प्रतिनिधि के जरिए पुलिस को सूचित किया और कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Image 2025 04 19 at 1.41.24 PM 1

 

गौरतलब है की कोरबा जिले में खनिज न्यास मद यानी डीएमएफ से विकास कार्य करने के लिए जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा आवश्यक है उनके नाम पर कई बार जाल साज किसी नाम से राशि आवंटित करवा लेते हैं और फिर उसकी बंदर बांट कर ली जाती है ।इससे पूर्व भी इस तरह की कुछ घटनाएं प्रकाश में आई थी। खनिज न्यास मद के दुरुपयोग का मामला पहले से ही जांच एजेंसियों के पास लंबित है। इस मामले में कुछ लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी हो चुकी है बावजूद इसके जाल साज अपनी हरकतों से बाज नहीं आते देखना है की फूल सिंह राठिया की शिकायत के बाद खनिज न्यास मद स्वीकृति के तरीके में सेंध लगाकर इसका लाभ उठाने के काम पर विराम लगता है या नहीं

WhatsApp Image 2025 04 19 at 1.41.25 PM