Home Uncategorized मोदी कैबिनेट में शाह, राजनाथ, गडकरी के मंत्रालय रिपीट:जयशंकर विदेश मंत्री, शिवराज...

मोदी कैबिनेट में शाह, राजनाथ, गडकरी के मंत्रालय रिपीट:जयशंकर विदेश मंत्री, शिवराज को कृषि और मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग मिला

0
100

Acn18.com नई दिल्ली l मोदी सरकार के विभागों का बंटवारा सोमवार शाम 6:30 बजे किया गया। अमित शाह को फिर से गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क मंत्री बनाया गया है। एस जयशंकर के पास विदेश मंत्रालय ही रहेगा।शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है। नितिन गडकरी के साथ दो राज्य मंत्री रहेंगे। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क मंत्री परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है।शपथ ग्रहण के 23:30 घंटे बाद विभागों का बंटवारा हुआ। इससे पहले विभागों का बंटवारा करने में 2019 में 18 घंटे और 2014 में 15.30 घंटे लगे थे।रविवार को मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं।

मंत्रियों और उन्हें आवंटित विभागों की पूरी सूची यहां देखें