Home Uncategorized मंत्री ओपीएस भदौरिया सड़क हादसे में घायल, ट्रैक्टर ने मंत्री की गाड़ी...

मंत्री ओपीएस भदौरिया सड़क हादसे में घायल, ट्रैक्टर ने मंत्री की गाड़ी को मारी टक्कर

0
178

मध्यप्रदेश के नगरीय विकास और आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। हादसा भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में मंगलवार दोपहर करीब 3.25 बजे हुआ। नेशनल हाइवे नंबर 719 पर एक ट्रैक्टर ने मंत्री की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर दो भागों में बंट गया। इस हादसे में मंत्री और उनके ड्राइवर को मामूली चोट आई है।

जंगली जानवरों के हमले से मौत पर मृतक के परिवार को अब 8 लाख रु. देगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने जंगली जानवरों से होने वाली जनहानि पर अनुग्रह राशि 4 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए कर दी है। दमोह जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए 266.78 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इस कॉलेज में MBBS की 100 सीटें होंगी। मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग में ये फैसले हुए।

बैठक के बाद गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के रेनोवेशन और मॉडिफिकेशन के लिए 85.35 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इस रकम से पावर ग्रिड सिस्टम में सुधार और अपग्रेडेशन किया जाएगा। साहित्यकारों, कलाकारों को अब 1 लाख रुपए तक की मदद मिलेगी। साहित्यकारों, कलाकारों की गंभीर बीमारी से या दुर्घटना में मौत हो जाती है तो ऐसे मामलों में मदद के लिए संस्कृति विभाग के आर्थिक सहायता कल्याण कोष में संशोधन किया गया है। नर्मदा घाटी परियोजना में 6474 अस्थाई पदों को स्थाई करने का भी कैबिनेट ने फैसला लिया है। स्टार्टअप नीति में संशोधन के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

error: Content is protected !!