Home Uncategorized मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ऑनलाइन भर्ती प्रणाली...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ऑनलाइन भर्ती प्रणाली का किया शुभारंभ

0
106

नई विभागीय वेबसाइट के साथ भर्ती प्रक्रिया हुई पूरी तरह डिजिटल

रायपुर, 23 दिसंबर 2025

नई विभागीय वेबसाइट के साथ भर्ती प्रक्रिया हुई पूरी तरह डिजिटल

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, भरोसेमंद एवं आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल साकार हुई। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन स्थित सभाकक्ष में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की ऑनलाइन भर्ती सॉफ्टवेयर, नई विभागीय वेबसाइट और ई ऑफिस यूजर मैनुअल का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया।

नई विभागीय वेबसाइट के साथ भर्ती प्रक्रिया हुई पूरी तरह डिजिटल

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि नई ऑनलाइन भर्ती प्रणाली से आवेदन से लेकर चयन तक की संपूर्ण प्रक्रिया एक ही डिजिटल मंच पर पूरी होगी। इससे योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलेगा तथा भर्ती प्रक्रिया अधिक सरल, स्पष्ट और निष्पक्ष बनेगी। साथ ही अनावश्यक कार्यालयीन दौड़-भाग और भ्रांतियों से भी मुक्ति मिलेगी।

नई विभागीय वेबसाइट के साथ भर्ती प्रक्रिया हुई पूरी तरह डिजिटल

उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी तथा समय और संसाधनों की बचत होगी। यह व्यवस्था आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े मानव संसाधन प्रबंधन को सुदृढ़ बनाएगी और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विश्वास व्यक्त किया कि नई विभागीय वेबसाइट और ऑनलाइन भर्ती प्रणाली से शासन की कार्यप्रणाली में जनविश्वास बढ़ेगा तथा छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी व्यवस्था को आधुनिक, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी स्वरूप मिलेगा। यह पहल राज्य में ई-गवर्नेंस को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कार्यक्रम के दौरान  महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी,संचालक श्रीमती रेणुका श्रीवास्तव , विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!