Home Uncategorized जांजगीर पहुंचे मंत्री लखनलाल देवांगन ,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, लोकसभा चुनाव...

जांजगीर पहुंचे मंत्री लखनलाल देवांगन ,कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का दावा

0
67

WhatsApp Image 2023 12 29 at 11.17.27 acn18.com कोरबा /कोरबा विधायक के रुप में निर्वाचित होने और छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जांजगीर पहुंचे लखनलाल देवांगन का स्वागत भाजपाईयों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। फूल माला पहनाकर भाजपाईयों ने उनके समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए लखनलाल देवांगन ने कहा,कि धीरे धीरे पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी।

मंत्री बनने के बाद पहली बार जांजगीर जिला पहुंचे लखनलाल देवांगन का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। कार से उतरते ही भाजपाईयों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान पटाखे फोड़े गए और एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया गया। मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा,कि कांग्रेस का धीरे धीरे पूरे देश में सफाया हो रहा है। भाजपा पर आम जनता को भरोसा है जिसका नतीजा हाल के चुनाव में सामने आ गया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी और प्रदेश की  11 सीटें जीतकर केंद्र में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाई जाएगी।

WhatsApp Image 2023 12 29 at 11.17.24

मंत्री लखनलाल देवांगन के जांजगीर आगमन से भाजपाईयों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। देर रात तक उनसे कार्यकर्ताओं का मिलने जुलने का दौर चलता रहा।
राख के अवैध परिवहन के खिलाफ बजरंग दल ने किया चक्काजाम ,मुख्य सड़क पर किया प्रदर्शन, प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन ने दी समझाईश