Home छत्तीसगढ़ महबूबा बोलीं- सेना ने मस्जिद में जय-श्रीराम के नारे लगवाए:कहा-जवान पुलवामा के...

महबूबा बोलीं- सेना ने मस्जिद में जय-श्रीराम के नारे लगवाए:कहा-जवान पुलवामा के मस्जिद में घुसे, गृहमंत्री के श्रीनगर यात्रा के दौरान की घटना

0
105

Acn18.com/जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सेना के जवानों पर मुस्लिमों से जय श्री राम के नारे लगवाने का आरोप लगाया है। महबूबा ने शनिवार को एक ट्वीट करके कहा- 50 RR बटालियन के जवान पुलवामा की एक मस्जिद में घुसे और मुस्लिम लोगों से जबरदस्ती नारे लगवाए।

उन्होंने लिखा- 50 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के पुलवामा की मस्जिद में घुसने और वहां मौजूद मुस्लिमों को जय श्री राम कहने के लिए मजबूर करने की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। जब अमित शाह यहां है तब ऐसी हरकत करना और वो भी यात्रा से कुछ समय पहले, ये सिर्फ उकसाने के लिए किया गया है।

सैन्य कमांडर से घटना की जांच की अपील की
महबूबा ने चिनार कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई से इस मामले की जांच करने की अपील भी की है। राजीव घई ने 14 जून को श्रीनगर में चिनार कॉर्प्स का कमांड लिया था। पाकिस्तान से लगी सीमा में घुसपैठ रोकना और कश्मीर में आतंकी विरोधी ऑपरेशन की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी।

मुफ्ती ने कश्मीरियों को गिरफ्तार किए जाने का भी दावा किया था
अप्रैल में भी मुफ्ती ने दावा किया था कि जम्मू-कश्मीर में G20 इवेंट की तैयारियां शुरू होते ही सैकड़ों स्थानीय आदमियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जहां उन्हें टॉर्चर किया गया। मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात अमेरिकी जेल गुआंतानामो बे से भी बदतर हैं।