Home KORBA कुसमुंडा जीएम कार्यालय में बैठक का हुआ आयोजन, भू-विस्थापितां ने बताई अपनी...

कुसमुंडा जीएम कार्यालय में बैठक का हुआ आयोजन, भू-विस्थापितां ने बताई अपनी समस्या

0
125

acn18.com कुसमुंडा/एसईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय कुसमुंडा सभागृह में कुसमुंडा क्षेत्र के अर्जित ग्रामों के ग्रामिणों की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें एसईसीएल के अधिकारी मुख्य रुप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान भूविस्थापित अपनी विभिन्न मांगों पर कार्यवाही नहीं करने के परेशान होकर 29 जनवरी को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर का गेट जाम कर धरना प्रदर्शन किए थे । मुख्यालय के अधिकारियों से वार्ता के दौरान चारों एरिया कोरबा , कुसमुंडा , गेवरा , दीपका में अलग-अलग तिथियो में समस्या का निराकरण हेतु सहमति बनी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसके कारण अब विरोध प्रदर्शन की रणनीति बन रही है।
secl

इंडस्ट्रीयल एरिया के पास कार हुई हादसे का शिकार ,पुलिस कर रही है मामले की जांच

error: Content is protected !!