Home Uncategorized PM आवास पर मीटिंग जारी, नायडू ने 6 मंत्रालय और स्पीकर पद...

PM आवास पर मीटिंग जारी, नायडू ने 6 मंत्रालय और स्पीकर पद मांगा; 8 जून को शपथ ले सकते हैं मोदी

0
105

acn18.com नई दिल्ली/ लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सबसे बड़े दल NDA की पहली बैठक पीएम आवास पर जारी है। इसमें सरकार बनाने से जुड़े फैसले लिए जा सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि आज ही सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सकता है। गठबंधन के सभी दल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे।

इस मीटिंग में जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, RLD के जयंत चौधरी, जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एलजेपी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल और हम के नेता जीतनराम मांझी शामिल हैं।

NDA के साथियों ने मंत्रीपद की लिस्ट सौंपी, टीडीपी ने 6 मंत्रालय और स्पीकर पद मांगा
टीडीपी ने 6 मंत्रालयों समेत स्पीकर पद की मांग की। वहीं, JDU ने 3, चिराग ने 2 (एक कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार), मांझी ने एक, शिंदे ने 2 ( एक कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार) मंत्रालयों की मांग की है। वहीं, जयंत ने कहा है कि हमें इलेक्शन के पहले एक मंत्री पद देने का वादा किया गया था। इसी तरह अनुप्रिया पटेल भी एक मंत्री पद चाहती हैं।

मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। NDA के सभी सांसदों से एकजुटता के लिए साइन करवा लिया गया है। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि 7 जून को सुबह 11 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में NDA के सभी सांसदों की बैठक होगी।

पीएम मोदी बुधवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले।

पीएम मोदी बुधवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया।

चंद्रबाबू की TDP 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।