महापौर के बेटे ने सड़क पर काटा केक: मेयर मीनल चौबे ने मांगी माफी, कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व विधायक उपाध्याय बोले- राजा हो या रंक नियम सबके लिए बराबर…

0
112

ACN18.COM     रायपुर. सड़क में केक काटने को लेकर प्रशासन इन दिनों सख्त रुख अपना रही है. हाल ही में सड़क पर केक काटने पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई की गई थी. वहीं अब महापौर मीनल चौबे के बेटे मेहुल का सड़क पर केक काटते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे लेकर सवाल भी खड़े हुए. अब बेटे की गलती को लेकर महापौर मीनल चौबे ने माफी मांगा है. वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है.