सम्मानित किए गए महापौर, आयुक्त और स्वच्छता कर्मी,भारत विकास परिषद ने सराहा नगर निगम कोरबा को

0
84

acn18.com कोरबा / स्वच्छता अभियान में कोरबा को राष्ट्र में आठवें स्थान पर लाने वाले नगर निगम के महापौर आयुक्त और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया। महापौर और आयुक्त ने कहा है कि हमारा प्रयास है कि अगले वर्ष कोरबा प्रथम स्थान पर विराजमान हो

WhatsApp Image 2025 08 20 at 12.44.19

भारत विकास परिषद द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत कमिश्नर आशुतोष पांडे और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। देश में आठवीं स्थान पर कोरबा को लाकर नगर को गौरवान्वित करने वाले जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान परिषद के पदाधिकारीयो ने कियाइस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने भारत विकास परिषद के प्रयास की सराहना की उन्होंने कहा की निगम का जमीनी अमले का सम्मान आवश्यक है क्योंकि यही वह लोग हैं जो स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। महापौर ने निगम अधिकारियों के कर्तव्य निर्वहन को भी खूब सराहा

vlcsnap 2025 08 20 12h51m45s254

नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पांडे ने शायराना अंदाज में अपने भाव प्रकट कर उपस्थित लोगों को सम्मोहित कर लिया। उन्होंने बताया की नगर निगम कोरबा ने स्वच्छता अभियान के लिए जितनी योजनाएं बनाई हैं उन पर अमल शुरू हो गया है और भरोसा है की आम जनता की मदद से कोरबा नया कीर्तिमान स्थापित करेगा

vlcsnap 2025 08 20 12h48m32s864

भारत विकास परिषद के प्रांत महासचिव नरेश अग्रवाल कोरबा के अध्यक्ष कमलेश यादव शक्ति स्वरूपा की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दानी ने भी अपने भाव प्रकट करते हुए कहा कि कोरबा को स्वच्छता अभियान में जिस मुकाम पर वर्तमान अधिकारियों कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचाया है हम सब मिलकर उनके साथ दें और कोरबा को देश में प्रथम सोपान तक पहुंचाएं

vlcsnap 2025 08 20 12h50m54s039

भारत विकास परिषद द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी परिषद के वरिष्ठ और अत्यंत सक्रिय सदस्य धर्मेंद्र कुदेशिया ने दिया वही नेत्रदान देहदान प्रकल्प के प्रभारी महेश गुप्ता ने प्रकल्प के बारे में समग्र जानकारी लोगों को दी

vlcsnap 2025 08 20 12h48m10s696

भारत विकास परिषद के कोरबा महासचिव कन्हैया सोनी ने आभार प्रदर्शन किया वह कार्यक्रम का सफल संचालन अंजना सिंह और विष्णु शंकर मिश्रा ने किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद और शक्ति स्वरूपा के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे

vlcsnap 2025 08 20 12h49m28s699

vlcsnap 2025 08 20 12h48m53s320

vlcsnap 2025 08 20 12h50m09s344