Home KORBA रायपुर के मिवान स्टील प्लांट में भीषण आग : टरबाइन लीकेज होने...

रायपुर के मिवान स्टील प्लांट में भीषण आग : टरबाइन लीकेज होने से हुआ हादसा, कई किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें

0
4

 

2 2026 06 02 121828 1780382882

रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं।

 

 

प्लांट में भीषण आग शांत होने के बाद की तस्वीर

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयावह है कि उसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

दो घंटे में आग ने पाया काबू

मिली जानकारी के अनुसार, आग पर पूरे तरह से काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि, प्लांट के अंदर मौजूद टरबाइन लीकेज होने की वजह से भीषण आग लगी थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में आग पर काबू पाया। बता दें कि, किसी भी जान-मान की हानि नहीं हुई है। यह पूरी जानकारी मंदिर हसौद थाना प्रभारी ने दी है।

 

 

 

गौरतलब है कि, आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई हैं। वहीं प्रशासन और पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

 

 

 

 

राहत बचाव कार्य जारी

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन की टीम जान-माल के नुकसान का आकलन कर रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। बता दें कि, यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।