spot_img

शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या:दूसरे लोगों से अवैध संबंधों का शक करता था प्रेमी; डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट

Must Read

acn18.com धमतरी /धमतरी जिले के मगरलोड तहसील ऑफिस के सामने सोमवार शाम प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। प्रेमिका रेशमी साहू (26 वर्ष) शादीशुदा थी, हालांकि पति के छोड़ देने के बाद वो अपने मायके मगरलोड में आकर रह रही थी।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, रेशमी साहू वार्ड क्रमांक 15 मथुरा नगर मगरलोड में रहती थी। वहां वो जीवनयापन के लिए चाय की दुकान लगाती थी। उसकी चाय की दुकान में खिसोरा के रहने वाले शत्रुघ्न साहू का आना-जाना था। दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और उनमें प्रेम संबंध बन गया। इस बीच शत्रुघ्न को अपनी प्रेमिका रेशमी के चरित्र पर संदेह था। उसे लगता था कि उसका अवैध संबंध अन्य लोगों के साथ भी है। इसे लेकर दोनों के बीच धीरे-धीरे विवाद बढ़ने लगा।

महिला की इलाज के दौरान मौत।
महिला की इलाज के दौरान मौत।

सोमवार शाम को भी इसी बात पर दोनों का विवाद हुआ, जिसके बाद प्रेमी ने रेशमी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। लोगों ने महिला को मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन बहुत अधिक खून बह जाने के कारण रेशमी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी शत्रुघ्न साहू को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

सोमवार को अज्ञात युवक की मिली सड़ी-गली लाश

सोमवार को ही धमतरी जिले के मकई तालाब में एक अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश मिली है। लोगों ने शव को देखकर पुलिस को खबर की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकाला। युवक की गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई है। लाश करीब 48 से 72 घंटे पुराना है। आशंका है कि हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि घटनास्थल से कोतवाली की दूरी महज 1 किलोमीटर है। यहां 24 घंटे चहल-पहल रहती है। बस्ती के किनारे हुई हत्या से सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

युवक की मिली सड़ी-गली लाश।
युवक की मिली सड़ी-गली लाश।

सिटी कोतवाली पुलिस को मकई तालाब में लाश मिलने की सूचना सोमवार को शाम करीब 4.15 बजे हुई। तालाब में लाश को एक व्यक्ति ने देखा, जब वह हाथ धोने तालाब में उगे घास को हटाया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ देर बाद कोतवाली टीआई व डीएसपी शेरसिंह बंदे, साइबर सेल प्रभारी नरेश बंजारे सहित अन्य पुलिस अफसर, जवान घटना स्थल आए। स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से निकाला गया। लाश करीब 48 से 72 घंटे पुराना होने से खूब दुर्गंध उठ रही थी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की। शाम करीब 7 बजे मृतक का पहचान क्रांति चतुर्वेदी के रूप में हुई है। वह हफ्तेभर से घर से लापता था।

तालाब में मिला शव।
तालाब में मिला शव।

युवक की हत्या कर फेंका शव: डीएसपी

वहीं डीएसपी शेरसिंह बंदे ने कहा कि मकेश्वर वार्ड के मकई तालाब में साल्हेवारपारा निवासी कांति चतुर्वेदी 35 साल की शव मिली। शव 2 से 3 दिन पुराना है। लाश सड़ चुकी है। धारदार हथियार से गले रेतकर हत्या की आशंका है। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। साइबर सेल प्रभारी नरेश बंजारे ने कहा कि साइबर टीम घटना की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी का कोई सुराग लग सके।

9 महीने पहले ही शुरू हुई मकई तालाब किनारे चौपाटी

रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे स्थित मकई चौक है। जहां से 50 मीटर दूर तालाब किनारे 9 महीने पहले फरवरी में निगम ने चौपाटी बसाया। मकई तालाब के आसपास असामाजिक तत्वों का दिनभर जमावड़ा रहता है। कई बार महिला व युवतियों के साथ छेड़खानी भी हो चुकी है। चौपाटी में ठेले लगने वाले व्यापारियों ने इसकी शिकायत पुलिस, नगर निगम व जिला प्रशासन से कर चुके हैं, लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। अब इसी इलाके में एक युवक की हत्या हो गई। तालाब में शव फेंका गया। इस घटना से पुलिस पेट्रोलिंग और लोगों की सुरक्षा पर कई सवाल उठ रहे हैं।

वंदेभारत उद्घाटन की CM को सूचना तक नहीं:मुख्यमंत्री ने कहा- निमंत्रण नहीं दिया कोई बात नहीं..ऐसा मेरे साथ दूसरी बार किया

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पालतु कुत्ते के चक्कर में दो भाईयों ने एक युवक को पीटा,पुलिस से की गई शिकायत

Acn18.com/कोरबा के पोड़ीबहार क्षेत्र में दो भाईयों ने मिलकर एक एलआईसी एजेंट की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की...

More Articles Like This

- Advertisement -