spot_img

मोहनपुर के कुएं में मिला पुरूष का शव , शुक्रवार को निकला था अपने घर से

Must Read

acn18.com कटघोरा / कटघोरा के मोहनपुर गाँव मे एक व्यक्ति का शव कुए में मिलने से सनसनी फैल गई। शव की स्थिति को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही थी कि मामला हत्या का हो सकता है। कुछ घंटों के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान की और यह भी पता कर लिया की शराब के नशे में गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

- Advertisement -

सुतर्रा के पास मोहनपुर गांव में सुबह इस खबर के आम होने के साथ हलचल बढ़ गई कि आखिर कुएं में शव है किसका। मृतक के शरीर पर केवल सीमित कपड़े मौजूद थे। शव पेट के बल पड़ा था, और दोनों हाथ नीचे की ओर थे। ऐसे मैं यह भी प्रचारित हो गया कि मृतक के हाथ बंधे हुए हैं और किसी ने हत्या करने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया है। मामले की जानकारी होने पर कटघोरा पुलिस की टीम यहां पहुंची और कुछ लोगों की मदद से शव को निकलवाया। इस दौरान सभी चीजें स्पष्ट हो गई कि मामला क्या है। कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मृतक इसी गांव का रहने वाला था और शुक्रवार को घर से निकला था। दुर्घटना बस उसकी मौत हुई है।

याद रहे एक महीने पहले कटघोरा थाना क्षेत्र के ही महेशपुर में सरकारी स्कूल रंजना की छात्रा दिव्य गोंड़ का शव कुएं में मिला था। नजदीक में ही उसका बैग मिला था। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात उजागर हुई है लेकिन आरसा बीतने पर भी आरोपी का पता नहीं चल सका है।

झटपट न्यूज

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -