Home KORBA पति ने पत्नि पर लोहे के धन से हमला कर उतारा मौत...

पति ने पत्नि पर लोहे के धन से हमला कर उतारा मौत के घाट,आरोपी पति ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद घर पर फांसी लगा दी जान

0
150

कोरबा।उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम ढनढनी में देर रात घट सामने आई जहाँ मृतक 37 वर्षीय पवन बिंझवार ने अपनी पत्नी पर लोहे के घन से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जहां घटना के बाद परिजन तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज से लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी पति अपने घर पर ही म्यार पर फांसी लगाकर जान दे दी।मृतिका 35 वर्षीय सुखमती बिंझवार के सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हुई है।

घटना की सूचना उरगा थाना पुलिस को दे दी गई है जहां पुलिस मौके पर पहुंच कमरे को सील कर दिया गया है मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया।