Home KORBA मछली पकड़ने के दौरान हसदेव नदी में गिरा व्यक्ति, अस्पताल में हुई...

मछली पकड़ने के दौरान हसदेव नदी में गिरा व्यक्ति, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

0
100

Acn18.com/हसदेव नदी में मछली पकड़ने के दौरान पानी में डूबने से एक 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां रहने वाला ठाकुरघाट में रहने वाला सज्जाद खान मछली पकड़ने गया हुआ था इसी दौरान वह पानी में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला फिर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली थानांतर्गत ठाकुरघाट निवासी एक व्यक्ति को मछली पकड़ने हसदेव नदी में जाना काफी महंगा पड़ गया। मछली पकड़ने के दौरान वह अनियंत्रित होकर पानी में गिर गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम सज्जाद खान है, जिसकी सर्वमंगला रोड पर आॅटोमोबाईल की दुकान है। बताया जा रहा है,कि सज्जाद खान हसदेव नदी के किनारे मछली पकड़ रहा था इसी दौरान वह पानी में गिर गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तब उसे पानी से बाहर निकाला फिर अस्पताल लेकर आए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी और उसका अंत हो गया।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पंचनामा के बाद लाश का पीएम कराया गया फिर शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया।