कोरबा . छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में राम नाम लेखन महायज्ञ का अभिनव प्रयोग किया गया है । राम जानकी मंदिर परिसर बुधवारी बाजार में पूजा अर्चना के साथ इसकी शुरुआत की गई। प्रारंभिक सोपान में 15000 राम नाम लेखन वाली पुस्तक उपलब्ध हुई है, जिनकी पूजा की गई। इस अवसर पर लोग काफी उत्साहित नजर आए।
शहर और विभिन्न क्षेत्रों से लोगों की इस अवसर पर उपस्थिति हुई। मंदिर के पुरोहित ने विधि विधान के साथ भगवान श्री रामचंद्र के विग्रह के सामने पुस्तकों की पूजा सम्पन्न कराई। इसके साथ ही जिले के चयनित क्षेत्र के लिए इन पुस्तकों का वितरण किया गया।
राम नाम लेखन महायज्ञ के जिला संयोजक राम सिंह अग्रवाल ने बताया कि 3 अब 33 करोड़ राम नाम लेखन इन पुस्तिका में लिखा जाना है। लगभग 3 लाख पुस्तिका इस अभियान का हिस्सा बनेंगी। अभियान की शुरुआत होने के साथ पुस्तकों का वितरण विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके बाद यह पुस्तक लोगों तक पहुंचेंगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह कैलाश नाहक यह बताया कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने को उपलक्ष में इस अभियान को कोरबा जिले में हाथ में लिया गया है। नगर से लेकर बस्ती और मंडल तक इसकी संरचना की गई है। अभियान के अंतर्गत एक परिवार में तीन पुस्तक दी जाएगी और वहां से हमें 48000 राम नाम प्राप्त होंगे।
जिला कार्यवाही ने बताया कि 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती से राम नाम लेखन अभियान विधिवत प्रारंभ होगा। बड़े स्तर पर इस अभियान पर हम काम करेंगे। एक सप्ताह में राम नाम लेखन पूरा होगा और इसके बाद पुस्तिकाओं का संग्रहण करने के बाद राम मंदिर अयोध्या की दूसरी वर्षगांच से पहले इसे वहां भिजवाया जाएगा।
राम नाम लेखन अभियान के श्री गणेश के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक अशोक तिवारी सहित शेषमणि त्रिपाठी, कमलेश यादव, उमेदराम साहू, राजकुमार ठाकुर, उमेश सोनी सहित मातृशक्ति की उपस्थिति रही।




