spot_img

चकचकवा पहाड़ी शिव मंदिर में मनाई गई महाशिवरात्रि, पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लगी लंबी लाइन…देखिए वीडियो

Must Read

acn18.com कटघोरा/ कटघोरा के चकचकवा पहाड़ी हनुमानगढ़ी स्थित शिव मंदिर महाशिवरात्रि पर्व उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। यहां पर पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। दूरदराज इलाके के लोग भी यहां पर पूजा के लिए पहुंचे।

- Advertisement -

प्रकृति की सुरम्य वादियों के बीच कटघोरा में यह धार्मिक स्थान अपनी मौजूदगी के साथ श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। बिहार उत्तर प्रदेश और झारखंड को छत्तीसगढ़ से जुड़ने वाले नेशनल हाईवे संख्या 120बी के नजदीक स्थित इस इलाके का नजारा देखते ही बनता है। प्रकृति की अनुपम छटा इस स्थान को खास बनाती है। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर यहां शिव मंदिर तक भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुबह से ही यह काफी संख्या में भक्तों को देखा गया जो मंदिर के गर्भ गृह तक पहुंचने के लिए लंबी लाइन में लगे रहे और अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। यहां के शिव मंदिर में पूजा के लिए कोरबा जिले के अलावा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से भक्तों की उपस्थिति काफी समय से होती रही है। शिवरात्रि पर इसमें और बढ़ोतरी दर्ज की गई। पूजा अर्चना का सिलसिला सुबह से यहां शुरू हुआ जो आज रात्रि तक जारी रहेगा।

मनाया गया महाशिवरात्री का पर्व ,शिवालयों में आस्थावानों की रही भीड़ ,जल,दूध और दही से किया गया अभिषेक…देखिए वीडियो

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -