Home छत्तीसगढ़ Maharashtra: जलगांव में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने मंदिर में की तोड़फोड़, पुलिस...

Maharashtra: जलगांव में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने मंदिर में की तोड़फोड़, पुलिस के साथ मारपीट, धारा 144 लागू

0
129

Acn18.com/महाराष्ट्र में एक के बाद एक हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं। कोल्हापुर में औरंगजेब को लेकर अभी स्थिति सुधरी नहीं थी कि कल बीड जिले के आष्टी शहर में तनाव पैदा हो गया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि बीती रात महाराष्ट्र के जलगांव के अमलनेरा में दो समुदाय आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं, यहां तो पुलिस को भी नहीं बख्शा गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को इलाके में धारा 144 लागू करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में हिंसा शुरू हुई। अमलनेरा में दीवार पर एक समुदाय के कुछ बच्चे पेशाब कर रहे थे, जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध जताया। इस पर कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग हाथापाई करने लगे। इतना ही नहीं, मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और पत्थरबाजी होने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब दोनों समुदायों से शांत होने को कहा तो उपद्रवी और भड़क गए।

उन्होंने पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी कर दी। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। बाद में, हालात देखते हुए इलाके में धारा 144 लगा दी गई। पुलिस की कई टीमें शहर की गलियों में गश्त कर रही हैं। सूत्रों की माने को हिंसा में 4 पुलिसकर्मियों को चोट पहुंची है। बताया जा रहा है कि हिंसा में शामिल लोगों ने मंदिर और दुकानों में तोड़फोड़ की है। मंदिर में तोड़फोड़ की घटना पर दूसरा पक्ष और उग्र हो गया और उन्होंने पत्थरबाजी की।

जानकारी के अनुसार, शहर के जिंजर गली व सराफ बाजार में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी हो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से बात की गई और उन्हें समझाया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

error: Content is protected !!