spot_img

महाकुंभ- दिल्ली से आ रहीं फ्लाइट 12 गुना महंगी:आज 51 लाख ने डुबकी लगाई; पॉर्किंग से मेले तक ₹1000 ले रहे ऑटो वाले

Must Read

ACN18.COM   महाकुंभ का आज 41वां दिन है। मेला खत्म होने में 4 दिन और बचे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। प्रयागराज के सभी 7 एंट्री पॉइंट्स पर बाहर से आने वाली गाड़ियों को रोक दिया जा रहा है। शहर से बाहर बनी पार्किंग में गाड़ी पार्क करनी पड़ रही। यहां से संगम की दूरी 10 से 12 किमी है।

- Advertisement -

एंट्री पॉइंट्स पर रोके गए श्रद्धालुओं को कम से कम 10-12 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। हालांकि, उनकी सुविधा के लिए प्रशासन शटल बसें, ई-रिक्शा, ऑटो, ठेले को चलने दे रहा है। हजारों की संख्या में बाइक वाले भी सवारी ढो रहे हैं। लेकिन, ये सभी मनमाना किराया वसूल रहे हैं।

ऑटो और ई-रिक्शा वाले एक किमी के 100 रुपए तक वसूल रहे तो बाइक वाले 50 रुपए मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऐसे में लोगों को एंट्री पॉइंट्स से मेले तक जाने के लिए 500 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक देने पड़ रहे हैं।

दिल्ली से प्रयागराज की फ्लाइट का किराया इस समय 38 से 42 हजार रुपए के बीच बता रहा है। हालांकि, 26 फरवरी के बाद यह किराया सिर्फ 3 हजार रुपए दिख रहा है। ऐसे में इस समय किराया 12 गुना तक महंगा है।

संगम स्नान का सुबह 10 बजे का ड्रोन फुटेज है। आज 10 बजे तक 51.61 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

वहीं, सीएम योगी आज नौ घंटे महाकुंभ में रहेंगे। महाशिवरात्रि स्नान की तैयारियां देखेंगे। अरैल के त्रिवेणी गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को रिसीव करेंगे। नड्‌डा संगम में स्नान करेंगे।

शनिवार सुबह 10 बजे तक 51.61 लाख श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक करीब 59.92 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आखिरी वीकेंड पर प्रयागराज में एंट्री पॉइंट से लेकर शहर के अंदर तक जाम लगा है। लोगों को 500 मीटर की दूरी तय करने में करीब दो से तीन घंटे का समय लग रहा है।

शहर में प्रयागराज की रजिस्टर्ड (UP- 70) गाड़ियों को ही एंट्री दी जा रही है। साथ ही पास वाली गाड़ियों को मेला क्षेत्र के करीब बनी पार्किंग तक जाने दिया जा रहा है।

इस बीच शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है कि 24 फरवरी को 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम नहीं कराए जाएंगे। इस दिन का एग्जाम 9 मार्च को कराया जाएगा।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

नारायणपुर की शानदार उपलब्धि, नीति आयोग ने दिया 10 करोड़ रुपये का पुरस्कार

ACN18.COM  नारायणपुर। छत्तीसगढ़ का नारायणपुर जिला अब विकास की नई मिसाल बन चुका है। यहां के लोगों की मेहनत...

More Articles Like This

- Advertisement -