Home छत्तीसगढ़ बेंगलुरु के 2 लोगों की छत्तीसगढ़ में मौत, कोंडागांव में हादसे का...

बेंगलुरु के 2 लोगों की छत्तीसगढ़ में मौत, कोंडागांव में हादसे का शिकार हुए

0
157

ACN18.COM  कोंडागांव. प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को 108 की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया. यह हादसा नेशनल हाईवे 30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, एक्सयूवी में 6 लोग सवार होकर बेंगलुरू से प्रयागराज जा रहे थे. इस दौरान केशकाल क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास कार पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया. बताया जा रहा कि सभी एक ही परिवार के हैं और बेंगलुरू के रहने वाले हैं.

error: Content is protected !!