spot_img

घरेलू क्रिकेट का नया बादशाह मध्य प्रदेश:पहली बार रणजी का खिताब जीता, फाइनल में मुंबई को 6 विकेट से हराया

Must Read

ACN18.COM बेंगलुरु/भारत के सबसे बड़े डोमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी को नया चैंपियन मिल गया है। बेंगलुरु में खेले गए फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने 41 बार की चैंपियन मुंबई को छह विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीत लिया है।

- Advertisement -

पिछले कुछ सालों में देश में एक के बाद एक नई शक्तिशाली टीमें उभर कर सामने आ रही हैं। MP की खिताबी जीत भी इस फैक्ट की तस्दीक करती है। 2014-15 से अब तक 8 सीजन में 6 अलग-अलग टीमों ने खिताब जीते हैं।

मैच के आखिरी दिन मुंबई की दूसरी पारी 269 रन के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह MP को जीत के लिए 108 रन का टारगेट मिला, जिसे उसने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहली पारी में मुंबई ने 374 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मध्यप्रदेश ने 536 रन बनाते हुए 162 रन की बढ़त हासिल की थी।

पहली पारी में बढ़त बनाई फिर जीत भी हासिल की
MP ने मुंबई की पहली पारी के 374 रन के स्कोर के जवाब में 536 रन बनाकर अपना एक हाथ ट्रॉफी पर पहले ही रख दिया था। नियमों के मुताबिक अगर फाइनल ड्रॉ होता है तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम विजेता बनती है। हालांकि, MP ने इतने से संतोष नहीं किया और आखिरी दिन सात विकेट से हासिल कर खुद को इस ट्रॉफी का सच्चा हकदार साबित किया।

तीन बल्लेबाजों के शतक, गेंदबाजों ने भी किया कमाल
फाइनल मे MP की ओर से तीन बल्लेबाजों यश दुबे (133 रन), शुभम शर्मा (116 रन) और रजत पाटीदार (122 रन) ने शतक जमाए। MP के गेंदबाजों ने अपना योगदान बखूबी दिया। गौरव यादव ने मैच में 6 विकेट लिए। कुमार कार्तिकेय के साथ पांच सफलता लगी। बाकी गेंदबाजों ने भी उनका भरपूर सहयोग किया।

MP के बड़े स्कोर में 3 शतकवीरों का रहा योगदान
मुंबई की पहली पारी के 374 रन के जवाब में मध्यप्रदेश ने 536 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। यश दुबे और शुभम शर्मा और रजत पाटीदार ने शतकीय पारियां खेलीं। दूसरे विकेट के लिए शुभम शर्मा और यश दुबे ने 222 रन की साझेदारी कर मध्यप्रदेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया शुभम शर्मा 116 रन बनाकर आउट हुए। यश दुबे ने 133 और रजत पाटीदार ने 122 रन की पारी खेली।

मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने तीन विकेट और सम्स मुलानी ने पांच विकेट लिए थे। जबकि मोहित अवस्थी को दो विकेट मिले।

छत्तीसगढ़ः राजस्व विभाग पर भड़के CM भूपेश, कहा-लगातार शिकायतें मिल रही हैं, विभाग को किया जाएगा दुरुस्त

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बस की चपेट में आने से 17 वर्षीय अंकित की मौत.परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

acn18.com कोरबा/ यात्री बस को चपेट में आने एक्टिवा सवार एक लड़के को मौत हो गई। हादसा घंटाघर के...

More Articles Like This

- Advertisement -