spot_img

मुख्यमंत्री साय से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य मुलाकात

Must Read

मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर श्री साय ने किया उनका आत्मीय स्वागत

- Advertisement -

रायपुर, 12 मार्च 2024

 मुख्यमंत्री श्री साय से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य मुलाकात
 मुख्यमंत्री श्री साय से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री साय ने डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया और शाल एवं बस्तर आर्ट की कलाकृति भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, सांसद श्री सुनील सोनी, श्री संजय श्रीवास्तव और श्री राहुल कोठरी मौजूद थे।

डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वे यहां राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत राशि वितरण तथा अन्य कार्यक्रमों में  शामिल होंगे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

विजया स्कूल की छात्रा क्षिप्रा को मेरिट में स्थान,सफलता प्राप्त कर कोरिया जिले का बढ़ाया गौरव

Acn18.com/शैक्षणिक सत्र में अपना शानदार प्रदर्शन करने वाली शिप्रा को उम्मीद थी कि वह इस बार नया कुछ कर...

More Articles Like This

- Advertisement -