कौशल्या कुंभ में शामिल होने पहुंचने वाली है माधवी लता
शुरू होने वाली है भव्य शोभा यात्रा
माता कौशल्या और माधवी के स्वागत के लिए तैयार है कोरबा
देखिए वीडियो

राम राम लेखन यज्ञ समिति द्वारा आयोजित माता कौशल्या कुंभ में शामिल होने कुछ देर बाद माधवी लता कोरबा पहुंच रही है। आरपी नगर फेज 2 का मैदान उनके स्वागत के लिए तैयार है। वहां पूजन अर्चन प्रारंभ हो गया है।
थोड़ी देर पश्चात विभिन्न समाज की महिलाओं द्वारा मंगल कलश यात्रा पंचदेव मंदिर से प्रारंभ होगी। घंटाघर में श्री राम पुस्तिका की शोभायात्रा मंगल कलश यात्रा के साथ मिलकर आरपी नगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन स्थल के लिए रवाना होगी। मार्ग में दोनों यात्राओं का कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत समेत अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग स्वागत सत्कार करेंगे। दशहरा मैदान में पिछले चुनाव में हैदराबाद से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर असदुद्दीन ओवैसी के दांत खट्टे करने वाली श्रीमती माधवी लता हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगी




