Home Astrology मैडम आपकी याददाश्त कमजोर है बादाम खाइए , नामांतरण न होने से परेशान युवकों...

मैडम आपकी याददाश्त कमजोर है बादाम खाइए , नामांतरण न होने से परेशान युवकों ने निकाला नायाब तरीका  ,देखिए मैडम को कैसे शर्मिंदा किया युवकों ने 

0
5

20260418 155014

 

फ्लैट खरीदने के बाद उसका नामांतरण करने के लिए एक साल से ऑफिस का चक्कर लगा रहे परिवार के युवक संबंधित महिला अधिकारी को बादाम खिलाने पहुंचे. टेबल पर बादाम रखकर कहा गया कि मैडम आपकी याददाश्त कमजोर हो गई है बादाम खा लीजिए उसके बाद मेरी खो गई फाइल को खोजने में आपको मदद मिलेगी

 

यह मजेदार घटना बिलासपुर की है तिफरा के समीप ईडब्ल्यूएस फ्लैट खरीदने वाला परिवार नामांतरण करने के लिए ऑफिस का चक्कर काटते काटते थक गया. हमेशा एक ही जवाब मिलता था फाइल नहीं मिल रही है खोज कर नामांतरण कर देंगे.1 साल तक घूमने के बाद परिवार के युवकों ने विरोध करने का नया तरीका निकाला और बादाम लेकर मैडम के पास पहुंच गए उनकी टेबल पर बादाम बिखेर कर कहा कि आप इसे खाएंगी तो आपकी याददाश्त बढ़ जाएगी और आपको याद आ जाएगा कि हमारी फाइल कहां रखी हुई है.

 

युवकों द्वारा की गई इस हरकत की खूब चर्चा हो रही है