Home Uncategorized लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने सेना उप प्रमुख का कार्यभार संभाला

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने सेना उप प्रमुख का कार्यभार संभाला

0
125

ACN18.COM नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने सोमवार को सेना उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह सेना की लखनऊ स्थित मध्य कमान के प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि को दिसंबर 1985 में गढ़वाल राइफल्स में कमीशन दिया गया था। उन्होंने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी से स्नातक किया है। वह ज्वाइंट सर्विसेज कमांड स्टाफ कॉलेज, ब्रैकनेल (ब्रिटेन) और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, दिल्ली के पूर्व छात्र हैं।

सेना उप प्रमुख ने 37 वर्षों से अधिक लंबे शानदार करियर में अनेक महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर जिम्मेदारी के साथ विशिष्ट सेवा की है। उन्हें देश की पश्चिमी और उत्तरी दोनों सीमाओं पर संचालन अभियानों का लंबा अनुभव और गहरी समझ है।