spot_img

भगवान श्रीकृष्ण का मनाया गया जन्मोत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रभु को लगाया गया 56 भोग

Must Read

Acn18.com/कोरबा में भगवान श्रीकृष्ण का जनमोत्सव धूमधम से मनाया गया। हर साल की तरह इस साल भी श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल द्वारा आयोजित भगवाल श्रीकृष्ण जनमोत्सव काफी खास रहा। इस मौके पर महिला मंडल द्वारा कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रात 12 बजते प्रभु की जन्मजयंति मनाने के साथ उन्हें 56 भोग लगाया गया।

- Advertisement -

सृष्टि के रचयिता व जगत के पालनहार भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव कृष्ण जनमाष्टमी के रुप में कोरबा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुहूर्त में हेरफेर होने के कारण रक्षाबंधन की तरह जनमाष्टमी का पर्व भी दो दिन पड़ा। कई लोगों ने जहां बुधवार की रात यह पर्व मनाया वहीं अधिकतर लोग गुरुवार को प्रभु की जन्मजयंति मना रहे है। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित श्री कविलेश्वर नाथ महिला मंडल द्वारा हर वर्ष भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव भव्य रुप से मनाया जाता है। इस साल भी यह आयोजन अपने आप में खास रहा। महिला मंडल के द्वारा इस मौके पर बच्चों के लिए राधा कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वहीं महिलाओं के लिए मां यशोदा बनो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही डांस प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। मटका फोड़ के साथ ही दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जहां बच्चों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया जिन्हें उपहार स्वरुप कई भेंट प्रदान किए गए।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के बाद प्रभु श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। रात के 12 बजते जोरदार बारिश हुई और भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। इस दौरान महिला मंडल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को 56 भो लगाया गया। चारों तरफ भगवान की जय जयकार होने लगी। बारिश के बीच बिजली गुल होने से लग रहा था कलयुग में द्वापर युग की तरह भगवान ने धरती पर अवतरण लिया हो।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी

रायपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने आज विधानसभा के उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी है।...

More Articles Like This

- Advertisement -