Home Uncategorized लोकसभा चुनाव-2024: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लवली भाजपा में शामिल,...

लोकसभा चुनाव-2024: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लवली भाजपा में शामिल, 4 अन्य नेताओं ने भी BJP का दामन थामा

0
51

acn18.com दिल्ली / दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। 6 दिन पहले यानी 28 अप्रैल को उन्होंने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। उन्होंने तब कहा था कि पार्टी नहीं छोडूंगा। लवली के साथ नीरज बसोया, राजकुमार चौहान, नसीब सिंह और अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुए।

अरविंदर सिंह लवली की भाजपा में यह दूसरी पारी है। लवली 7 साल पहले 18 अप्रैल 2017 को भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे। हालांकि वे 10 महीने में ही वहां टिक और 17 फरवरी 2018 को वापस कांग्रेस में शामिल हो गए। 31 अगस्त 2023 को लवली को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।

28 अप्रैल को मल्लिकार्जुन खड़गे को उन्होंने 4 पेज की चिट्ठी लिखकर पार्टी प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मुझे एक ब्लॉक अध्यक्ष तक नियुक्त करने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा लवली ने AAP से गठबंधन पर भी ऐतराज जताया था।