Home देश दुनिया BPSC कैंडिडेट्स के समर्थन में लेफ्ट-RJD ने रोकी ट्रेन:समस्तीपुर में सड़क जाम,...

BPSC कैंडिडेट्स के समर्थन में लेफ्ट-RJD ने रोकी ट्रेन:समस्तीपुर में सड़क जाम, राज्यपाल से मिलने पहुंचे पप्पू यादव, री एग्जाम की मांग

0
84

aqcn18.com/  बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर 13 दिनों से कैंडिडेट्स का धरना जारी है। इधर, अभ्यर्थियों के समर्थन में लेफ्ट और RJD ने आरा और दरभंगा में ट्रेनों को रोका है। छात्र संगठन के कार्यकर्तओं ने इंजन पर खड़े होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

छात्र संगठनों ने समस्तीपुर-पटना रोड को जाम कर दिया है। जाम के कारण कई गाड़ियां फंस गई हैं। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा ) और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाइए) इस प्रदर्शन में शामिल है।दरभंगा में इस तरह से लेफ्ट और RJD कार्यकर्ता इंजन के ऊपर चढ़ गए।प्रदर्शन कर रहे लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पुलिस हटाने की कोशिश करती हुई दिखी।रविवार को पुलिस ने कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था।

रविवार को CM हाउस मार्च के दौरान पुलिस ने किया था लाठीचार्ज

इससे पहले रविवार को गांधी मैदान में छात्र संसद हुआ, फिर सीएम आवास की ओर बढ़ रहे कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज किया गया। रविवार को हुए प्रदर्शन को लेकर प्रशांत किशोर, उनकी पार्टी जनसुराज के अध्यक्ष मनोज भारती, पूर्व आईपीएस अफसर आनंद मिश्रा, कोचिंग संचालक रहमांशु मिश्रा समेत 21 लोगों पर नामजद और 600 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

छात्र दोबारा एग्जाम की मांग पर अब भी अड़े हैं। घायल अभ्यर्थी ने कहा कि पुलिस ने बहुत पीटा है। अब बातचीत नहीं होगी। परीक्षा कैंसिल करने के बाद ही हम लोगों का आंदोलन खत्म होगा।

वहीं, रविवार देर रात प्रशांत किशोर BPSC अभ्यर्थियों से मिलने गर्दनीबाग पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘हम से कंबल मांगते हो और हम ही से नेतागिरी कर रहे हो।’ इसके बाद कैंडिडेट्स भड़क गए। कैंडिडेट्स बोले- ‘आप यहां से चले जाइए। पिटवाने के बाद क्यों आए हैं।’

शनिवार को प्रशांत किशोर ने कहा था, ‘अगर पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो पहली लाठी मैं खाऊंगा।’ हालांकि, वे रविवार को लाठीचार्ज से पहले ही निकल गए। अभ्यर्थियों ने पीके गो बैक के नारे लगाए। प्रशांत किशोर और अभ्यर्थियों में तीखी बहस भी हुई।

error: Content is protected !!