Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बनाया जाएगा कानून, सदन में मंत्री बृजमोहन...

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बनाया जाएगा कानून, सदन में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा

0
52

रायपुर। स्कूल शिक्षा और धार्मिक न्यास मंत्री बृजमोहन अग्रवाल  ने सदन में घोषणा की है कि छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून बनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ की डेमोग्राफी को बर्बाद करने के लिए बहुत सारी शक्तियां काम कर रही है। उसे रोकने के लिए यह कानून लाया जा रहा है। लीगल धर्मांतरण के अतिरिक्त अवैध तरीके से धर्मांतरण को रोकने के लिए यह कानून लाया जा रहा है।

स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के 25 हजार स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाएंगे, 1 साल में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती करेंगे।