Home KORBA संडे ड्युटी बंद किए जाने को लेकर श्रमिक संगठन आक्रोशित, आने वाले...

संडे ड्युटी बंद किए जाने को लेकर श्रमिक संगठन आक्रोशित, आने वाले समय में बड़ा आंदोलन की तैयारी

0
95

Acn18.com/एसईसीएल की मानिकपुर और सरायपाली कोल परियोजना में संडे ड्युटी और ओव्हरटाईम बंद किए जाने को लेकर श्रमिक संगठन और प्रबंधन के बीच ठन गई है। प्रबंधन के खिलाफ श्रमिक संगठन लगातार मोर्चा खोले हुए हैं जिसके कारण रविवार को खदानों में काम नहीं हो पा रहे है। इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को मानिकपुर जीएम कार्यालय में श्रमिक संगठनों की बैठक होने वाली थी लेकिन जीएम की गैरमौजूदगी के कारण बैठक का श्रमिक नेताओं ने बहीष्कार कर दिया। मीडिया से चर्चा के दौरान श्रमिक नेताओं ने कहा, कि संडे ड्युटी समाप्त करने को लेकर आने वाले समय में उनके द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

error: Content is protected !!