spot_img

82 करोड़ के विकास कार्यों से संवरेगा कुरूद:मुख्यमंत्री ने 65 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास, किसान के घर किया भोजन

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को धमतरी जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने यहां सेमरा-बी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

- Advertisement -

कुरूद विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हंचलपुर गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। गौठान में गोबर पेंट उद्योग का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और पेंट निर्माण का पूरा काम देखा। गौठान में काम करने वाली महिला सदस्यों ने गौठान के निर्माण और उन्हें उद्यमी बनाने का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गुलाब का फूल भेंट किया। सीएम ने हंचलपुर गौठान के स्वरूप और यहां काम कर रही महिला सदस्यों की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही प्रदेश भी सशक्त होगा।

हितग्राहियों को चेक और सामग्रियों का वितरण

मुख्यमंत्री ने कुरूद विधानसभा क्षेत्र के सेमरा बी में भेंट-मुलाकात के दौरान हितग्राहियों को प्रतीकात्मक तौर पर सामग्री और चेक का वितरण किया। इनमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत 5 हितग्राहियों को सामग्री वितरण, आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से विशेष पिछड़ी जनजाति के 15 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र, अनुकंपा नियुक्ति के एक हितग्राही को नियुक्ति पत्र और वनग्राम से राजस्व ग्राम अभिलेख के तहत 5 हितग्राहियों को ऑनलाइन अधिकार अभिलेख राजस्व विभाग की ओर से प्रदाय किया गया।

जनपद पंचायत कुरूद की ओर से 5 नगर पंचायत कुरूद के 24 और नगर पंचायत भखारा के 38 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत स्वीकृति आदेश पत्र का वितरण किया गया। श्रम विभाग की ओर से 188 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 32 लाख 74 हजार रुपए का चेक वितरित किया गया।

इनमें मिनीमाता महतारी जतन योजना के 60 हितग्राहियों को 12 लाख रुपये का चेक, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक हितग्राही को एक लाख रुपये का चेक, मुख्यमंत्री नोनीर सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 81 हितग्राहियों को 16 लाख 20 हजार रुपये का चेक और मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 46 हितग्राहियों को तीन लाख 54 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री के हाथों प्रदाय किया गया।

CM भूपेश बघेल ने 82 करोड़ 39 लाख रुपये के 65 निर्माण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कुल 82 करोड़ 39 लाख 5 हजार रुपये के 65 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 45 करोड़ 27 लाख 15 हजार रुपये के 31 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 11 लाख 90 हजार रुपये के 34 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के 9.40 लाख रुपये की लागत के दो कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें कुरूद के शासकीय उद्यान रोपणी गाड़ाडीह में 4 लाख रुपये की लागत के कर्मचारी आवास निर्माण और 5.40 लाख रुपये की लागत के वर्किंग शेड निर्माण शामिल है।

मुख्यमंत्री ने किसान रमेश सिन्हा के घर किया भोजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान रमेश सिन्हा के घर उनके परिजनों के साथ दोपहर का भोजन किया। सिन्हा परिवार ने परंपरागत ढंग से अपने मुखिया का स्वागत किया और उन्हें अपनेबीच पाकर खुशी से गदगद हो गये। सीएम ने सिन्हा परिवार द्वारा परोसे गए छत्तीसगढ़ी भोजन का आनंद लिया। भोजन में चावल, दाल, रोटी, मुनगा, लाल भाजी, कुम्हड़ा-कोचई की सब्जी और खीर परोसा गया।

मुख्यमंत्री द्वारा भेंट-मुलाकात में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं :-

1. कुरूद-चर्रा-कातलबोड-नवागांव मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा।

2. गाड़ाडीह-परखंदा-गुदगुदा नारी मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा।

3. कुरमातराई, भेण्डरा, कोर्रा जुगदेही, सिलौटी, सेमरा, अरकार मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा।

4. ग्राम पंचायत सेमरा बी में स्थित पशु औषधालय का पशु चिकित्सालय में उन्नयन कराया जायेगा।

5. नगर पंचायत भखारा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्य कराया जायेगा।

6. ग्राम पंचायत गातापारा के अंतर्गत सिर्री और कोर्रा में मुक्तिधाम का निर्माण कराया जायेगा।

7. ग्राम पंचायत भेण्डरी में बालक प्राथमिक शाला का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिवप्रसाद साहू (शिक्षक) के नाम पर कराया जायेगा।

8. ग्राम पंचायत सेमरा बी में धान खरीदी केन्द्र सेमरा में शेड एवं खाद गोदाम का निर्माण कराया जायेगा।

9. ग्राम कोर्रा में जिला सहकारी बैंक हेतु भवन का निर्माण कराया जायेगा।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

लोकतंत्र का महापर्व -जिले में शानदार तरीके से हुआ मतदान दलों का स्वागत

जिले में 7 मई 2024 को मतदान होना है जिसे संपन्न कराने हेतु सोमवार को सभी मतदान केदो में...

More Articles Like This

- Advertisement -