Home KORBA कुंज नगर की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,पिता ने हत्या का...

कुंज नगर की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,पिता ने हत्या का लगाया आरोप, जांच की मांग

0
62

IMG 20240106 154345 1

Acn18.com कोरबाl सीतामढ़ी के कुंज नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खबर के अनुसार पोखरीपारा मानिकपुर में प्रेमी के घर पर उसने फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि मामला खुदकुशी का नहीं बल्कि हत्या का है और इसकी जांच की जानी चाहिए।

कोरबा के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतामणी कुंजनगर में रहने वाले नरेश यादव की 20 वर्षीय पुत्री नेहा यादव की संदिग्ध मौत का मामला काफी गरमाया हुआ है। जानकारी के अनुसार पोखरीपारा मे प्रेमी निखिल यादव के घर पर युवती द्वारा फांसी लगाने का पता चलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शाम को 7:00 इस मामले की जानकारी नेहा के परिजनों को हुई। उसके पिता नरेश यादव ने बताया कि वह दोपहर 3 बजे से घर से निकली थी। चुकी वह मेरी बेटी थी इसलिए उसके साथ हुई घटना को लेकर निर्णय लेने की जिम्मेदारी मेरी होती है।  दसवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद सिलाई सीख रही नेहा की जान पहचान निखिल से थी। पहले हमने रिश्ते को लेकर भी बात की लेकिन कई चीज पता चली तो कदम पीछे पीछे पड़े। नेहा की मौत से परिवार में दुख का वातावरण है। नरेश यादव इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी की है उनका सीधा आरोप है कि निखिल के घर पर उसकी हत्या की गई और मामले को दूसरा रंग देने का प्रयास किया गया। इसलिए इसकी जांच होना चाहिए। डॉक्टर के द्वारा परीक्षण करने के साथ नेहा को मृत घोषित कर दिया गया। इस बारे में अस्पताल पुलिस चौकी को औपचारिक रूप से सूचना दी गई जिस पर मर्ग कायम किया गया। परिजनों के आरोप को गंभीरता से लेने के साथ इस मामले में पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल करने की बात कही गई है।

IMG 20240106 154345