Home KORBA कोटवार ने पत्नी और पुत्री पर किया कुल्हाड़ी से वार,पत्नी गिन रही...

कोटवार ने पत्नी और पुत्री पर किया कुल्हाड़ी से वार,पत्नी गिन रही अंतिम सांस,पुत्री की हालत गंभीर,बाहरवाली के चक्कर में हुई घटना

0
161

Acn18.comसरोज रात्रे करतला/ प्रदेश के कोरबा जिले में एक हिंसक घटना सामने आई है,जहां करतला थाना अंतर्गत रामपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पुत्री पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से मां और बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई है,जिन्हें करतला के सामुदायिक स्वास्य केंद्र में उपचार देने के बाद कोरबा के मेडिकल कॉलेज में रिफर कर दिया गया है। बुधवार की सुबह सात बजे यह घटना सामने आई। बताया जा रहा है,कि क्षेत्र का कोटवार शरद दास महंत की दो पत्नियां पहली पत्नी का नाम टीका बाई है जिससे उसकी एक पुत्री भी है। दूसरी पत्नी के चक्कर में शरद् का पहली पत्नी से अक्सर विवाद होता था,जिसका मामला कोर्ट में विचाराधान है। पहली पत्नी का तर्क है,कि पति उसे घर खर्च नहीं देता,जिसके कारण उसका जीना दुश्वार हो गया है। इस मामले को लेकर कोर्ट ने भी उसे फटकार लगाई है। बस इसी बात को लेकर शरद् का पत्नी से विवाद हुआ और हिंसक घटना घट गई। बताया जा रहा है,कि हिंसक हमले में पत्नी अपनी अंतिम सांसे गिन रही है,जबकि पुत्री की स्थिती गंभीर बनी हुई है।