Home KORBA हाईटेक सट्टा खईवाल को पकड़ा कोतवाली पुलिस ने, नकदी सहित मोबाइल जप्त

हाईटेक सट्टा खईवाल को पकड़ा कोतवाली पुलिस ने, नकदी सहित मोबाइल जप्त

0
114

कोरबा। कोरबा की कोतवाली पुलिस लगातार सट्टा के खईवालो के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में मुखबीर की सूचना पर सीतामणी क्षेत्र में सट्टा खिलाने वाले अजय विश्वकर्मा को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा। थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया की मुखबीर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अजय विश्वकर्मा मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था, जिससे पास से 3000 नकद और मोबाइल भी जप्त किया गया है। वही आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

s 3