

पूर्वांचल विकास समिति कोरबा द्वारा शहर की एक इकाई का पुनर्गठन किया गया कोसाबाडी इकाई के अध्यक्ष का दायित्व मनोज सिंह को तो वहीं सचिव की जिम्मेदारी नीरज को सौंपी गई. इकाई में युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का दायित्व पिंटू यादव को सोपा गया है
राजेंद्र प्रसाद नगर फेस 2 दशहरा मैदान परिसर में निर्मित मंगल भवन में पूर्वांचल विकास समिति की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में वक्ताओं ने समिति को मजबूत बनाते हुए कोरबा और छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी भूमिका में और विस्तार करने का भाव प्रकट किया गया, समिति के संयोजक अशोक तिवारी संरक्षक कमलेश यादव बी एन सिंह केंद्रीय अध्यक्ष आर ए पांडे सूर्यकुमार पांडेय गोपाल नारायण सिंह और राहुल सिंह ने सबको एक सूत्र में बंधकर सामाजिक कार्य करने का संदेश दिया
इस अवसर पर सर्वसम्मति से कोसाबाड़ी इकाई के पदाधिकारी के चयन की घोषणा केंद्रीय अध्यक्ष आर ऐ पांडे द्वारा की गई। इस बैठक में समाज के वरिष्ठ जनों के अलावा कई इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने से लेकर सारी व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्वांचल विकास समिति केंद्रीय कमेटी के संगठन मंत्री वेद यादव ने संचालन किया वहीं केंद्रीय महामंत्री विनय राय ने आभार प्रदर्शन किया






