Home KORBA KORBA:मार्शल आर्ट खेल में कोरबा के खिलाड़ी ने किया चमकदार प्रदर्शन, राज्य...

KORBA:मार्शल आर्ट खेल में कोरबा के खिलाड़ी ने किया चमकदार प्रदर्शन, राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हासिल किया गोल्ड मेडल, पूरे परिवार में देखा जा रहा उत्साह का माहौल

0
95

Acn18.com/बिलासपुर के सरकंडा में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट वावीनम चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कोरबा के हरदीबाजार निवासी जतिन उपाध्याय ने मार्शल आर्ट खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता पाई है। जतिन की इस उपलब्धी से उसके परिजनों के साथ ही पूरे हरदीबाजार के लोगों में हर्ष का महौल व्याप्त है।

मार्शल आर्ट खेल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोरबा के हरदीबाजार क्षेत्र में रहने वाले जतिन उपाध्याय ने गोल्ड मेडल जीतकर पूरे कोरबा का नाम राज्य स्तर पर रौशन किया है। बिलासपुर के सरकंडा में छत्तीसगढ स्टेट वावीनम चैंपियनशिप खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें रायपुर, जांजगीर, बालोद,कोरबा, अंबिकापुर, दुर्ग, बिलासपुर, कांकेर सहित अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मार्शल आर्ट खेल में जतिन का मुकाबला अंबिकापुर के खिलाड़ी के साथ था। रोमांच से भरे इस मुकाबले ने जतिन ने अंबिकापुर के खिलाड़ी को मात देकर गोल्ड मेडल हासिल किया। जतिन की इस उपलब्धी से पूरे परिवार के साथ ही दोस्तों और हरदीबाजार क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है।