Home KORBA महाशिवरात्री पर शिवमय हुआ कोरबा,शिवालयों में भक्तों का लगा रहा तांता, भोग...

महाशिवरात्री पर शिवमय हुआ कोरबा,शिवालयों में भक्तों का लगा रहा तांता, भोग भंडारे का भी हुआ आयोजन.video

0
201

Acn18.com/महाशिवरात्री को लेकर कोरबा में श्रद्धालुओं के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही शिवभक्त मंदिर पहुंचकर भोले बाबा की पूजा पाठ करने में जुटे रहेे। सीतामणी स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर शिवशंकर से विश्व कल्याण की कामना की। सर्वमंगला मंदिर में भी कुछी इसी तरह का नजारा देखने को मिला।

महाशिव रात्री के पावन मौके पर कोरबा के सभी शिवालय भक्तों से गुलजार नजर आए। भोले बाबा की पूजा पाठ को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। इस मौके पर शहर के सभी शिवालयों में मंदिर प्रबंधन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। सीतामणी स्थित शिव मंदिर में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। भक्त लाईन में लगकर अपने आराध्य देव की पूजा पाठ करते नजर आए। शिवलिंग का जलाभिषेक कर उनके द्वारा विश्वकल्याण की कामना की गई।

सीतामणी शिव मंदिर की तरह सर्वमंला मंदिर में भी आस्थावानों की काफी भीड़ देखी गई। कोरबा के इस प्रसिद्ध मंदिर में हर देवी देवता की प्रतिमा मौजूद है। भगवान शिव की पूजा करने को लेकर यह भी भक्तों में काफी आतुरता देखने को मिली। लंबी लाईन लगाकर भक्त अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। शिवलिंग में जल और दूध का अभिषेक कर उन्होंने बाबा से लोगों के कष्ट हरने का वरदान मांगा।

शिवरात्री के मौके पर कोरबा शहर में कई तरह के भक्तिमय आयोजन हुए। भोग भंडारे के साथ ही भगवान शिव की बारात भी निकाली गई। शिवरात्री के मौके पर पूरे दिन भगवान शिव से जुड़े आयोजन संपन्न होते रहे।

 

error: Content is protected !!