spot_img

कोरबा : सीएसईबी के सूने मकान में चोरों का धावा ,ढाई लाख के जेवर व 40 हजार नकदी रकम की चोरी ,पुलिस जुटी मामले की जांच में

Must Read

- Advertisement -

acn18.com कोरबा/ दर्री थानांतर्गत सीएसईबी काॅलोनी में चोरी की एक घटना सामने आई है। डी 106 नंबर के मकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने 40 हजार रुपए नकदी रकम और ढाई लाख रुपए कीमती सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घर में रहने वाले लोग रक्षाबंधन के मौके पर अपने गृहग्राम गए हुउ थे इसी दौरान यह घटना सामने आई। अपराध कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूने मकान में धावा बोलकर अज्ञात आरोपियों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। दर्री थाना क्षेत्र के सीएसईबी काॅलोनी में यह घटना सामने आई है जहां डी 106 नंबर के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। मकान मालिक चंद्रकुमार राठौर रक्षाबंधन के मौके पर सपरिवार ग्राम महुआडीह गए हुए थे। करीब तीन दिनों तक घर में कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान का दरवाजा तोड़ा और भीतर घुस गए। अलमारी का लाॅकर तोड़ने हुए चोरों ने करीब ढाई लाख रुपए कीमती सोने के जेवरात पार कर दिए और 40 हजार रुपए भी ले भागे। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

हर घर तिरंगा अभियान में हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी तय कर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में अपना सहयोग प्रदान करें। निवेदक। नवीन पटेल, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा कोरबा देखें वीडियो

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है। पुलिस का मानना है,कि आरोपी स्थानीय हो सकते है,जिनकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की ‘हमर तिरंगा अभियान फिल्म’ की लांचिंग…

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -