Home KORBA कोरबा : शादी समारोह के दौरान दिया गया सड़क सुरक्षा का संदेश...

कोरबा : शादी समारोह के दौरान दिया गया सड़क सुरक्षा का संदेश ,लोगों ने हेलमेट पहनकर किया डांस ,लोगों को किया गया जागरुक.देखिए वीडियो..

0
81

acn18.com कोरबा/कोरबा जिले के मुड़ापार क्षेत्र में हो रही शादी समारोह में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली। यहां शादी समारोह में आए मेहमानों ने हेलमेट पहनकर डांस किया आर लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुक किया। अपने अनोखे डांस के जरिए उन्होंने लोगों से हेलमेट पहनने की अपनी की।

vlcsnap 2024 02 05 16h47m57s204

मुड़ापार निवासी सेद यादव का परिवार निवास करता है जहां एक ही परिवार में 38 सदस्य हैं सेद कुमार यादव की बड़ी बेटी नीलिमा यादव स्पोर्ट्स टीचर है जिसकी शादी बिलाईगढ़ जिले के लंकाहुडा गांव में रहने वाले खम्हन यादव से हो रहा है। शादी समारोह के दौरान उनके यहां बाइक से आए मेहमानों को हेलमेट देकर सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जागरूक किया। वही पारिवारिक सामूहिक कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें घर के सदस्यों ने हेलमेट पहनकर एक गाने में डांस किया और लोगों को हेलमेट पहन कर बाइक चलाने के लिए जागरूक किया गया कार्यक्रम काफी मनमोहक था जिसे देखने आसपास की बस्ती के लोग भी पहुंचे हुए थे और सभी ने प्रशंसा की।

vlcsnap 2024 02 05 17h05m31s313

हेलमेट डांस में 12 सदस्यों ने डांस किया इसके अलावा इस शादी कार्यक्रम में मनमोहक गड़वा बाजा का भी लोगों ने आनंद उठाया।सेद यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ कल्चर को जिंदा रखने,छत्तीसगढ़ी पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शादी किया जा रहा है। गड़वा बाजा का लोग जमकर लुत्फ भी लोग उठा रहे है।सेद यादव ने ये भी बताया कि शराब पी कर वाहन न चलाये न ऐसे चालक के साथ बैठे।आए दिन शराब के नशे के चलते हादसे हो रहे हैं कई लोगो की जान तक जा रही है ऐसे लोगो को जागरूक करने इस तरह का कार्यक्रम रखा गया है।

vlcsnap 2024 02 05 17h08m34s175

देखिए वीडियो……..

कोरबा : महतारी वंदन योजना की हुई शुरुआत, रजगामार में लगाया गया शिविर ,लिए जा रहे हैं आवेदन