Home KORBA कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य अमित सिन्हा का हुआ दुखद निधन

कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य अमित सिन्हा का हुआ दुखद निधन

0
129

acn18.com काेरबा / काेरबा (ईएमएस) कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं हरिभूमि के प्रसार प्रबंधक ओम फ्लैट में निवासरत अमित सिन्हा का दुखद निधन हाे गया। वे लगभग 3 माह पहले घर जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हाे गए थे। उनका उपचार रायपुर के नारायणा अस्पताल में चल रहा था। जहां आज दाेपहर को उन्हाेंने अपनी अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी व दाे छाेटे बच्चे सहित भाई व मां काे छाेड़ स्वर्ग सिधार गए। प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने उनके निधन पर शाेक व्यक्त किया है साथ ही उनके शुभचिन्तको, परिचित, रिश्तेदारो में शोक की लहार दौड़ गयी हैं।

यूरेनियम डील के नाम से ठगी आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार वर्ष 2016 से अब तक कई लोगों को लगाई चपत

error: Content is protected !!