Home Astrology कोरबा पुलिस नहीं लिख रही है अनाचारी के विरुद्ध रिपोर्ट, महिला...

कोरबा पुलिस नहीं लिख रही है अनाचारी के विरुद्ध रिपोर्ट, महिला भटक रही है इस थाने से उस थाने, देखिए रिपोर्ट

0
106

कोरबा पुलिस नहीं लिख रही है अनाचारी के विरुद्ध रिपोर्ट

महिला भटक रही है इस थाने से उस थाने

देखिए रिपोर्ट

IMG 20251222 WA0035 IMG 20251222 WA0034

एक महिला अपने साथ फ्रॉड व अनाचार करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाने इस थाने से उस थाने भटक रही है। कोरबा पुलिस आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने से न जाने क्यों परहेज कर रही है

यह महिला काशी नगर कोरबा निवासी एक युवक के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाना चाहती है लेकिन कोतवाली पुलिस व सिविल लाइन पुलिस रिपोर्ट लिखने में आनाकानी कर रही है।
इस महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है लेकिन अपने पति से अलग रहती है।चार माह पूर्व काशी नगर निवासी एक युवक उसके संपर्क में आया। महिला ने उसे अपने से दूर रहने की सलाह दी लेकिन युवक शादीशुदा होते हुए भी उसके साथ अविवाहित होने का नाटक कर रहने लगा और अब जब हकीकत सामने आ गई है तो वह और भी बहाने बनाने लगा।
महिला बताती है कि वह कोतवाली और सिविल लाइन थाने के चक्कर काट रही है लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है।महिला ने तो यह भी आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने उससे कुछ कागज में हस्ताक्षर करवा लिया. उसमें क्या लिखा है उसे नहीं पता।