Home KORBA कोरबा: जिले में पुलिस का जांच अभियान जारी, बाइक की डिक्की से...

कोरबा: जिले में पुलिस का जांच अभियान जारी, बाइक की डिक्की से 9 लाख रुपए कैश बरामद

0
49
IMG 2330
कोरबा।  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में दीपका थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने बाइक की डिक्की से 9 लाख रुपये नगद जब्त किया है. वाहन जांच के दौरान पुलिस ने कैश बरामद किया है. वहीं पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम राकेश कुमार सिंह, तालिबपुर थाना, बैरिया जिला, बलिया, उत्तर प्रदेश का होना बताया. फिलहाल पुलिस ने मामले में धारा 102 के तहत विधिवत जब्ती की कार्रवाई की है.

बता दें कि विधानसभा चुनाव के चलते राज्य में आदर्श आचार सहिंता लागू है. इस बीच कैश फ्लो को रोकने के लिए प्रदेशभर में पुलिस लगातार जांच अभियान चला रही है. प्रदेश के हर जिले में पुलिस कैश समेत अन्य सामान जब्त कर रही है.

image 2023 11 01T075914.328

प्रदेश में आज से शुरू होगी धान खरीदी, 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का है लक्ष्‍य